विज्ञापन

मौका न मिलने पर आप करने लगते हैं शिकायत, संजू सैमसन से लीजिए नसीहत

मौका न मिलने पर शिकायत करना हम सभी की आदत में होता है. किसी से बात कीजिए उसके पास मौका न मिलने के ढेरों शिकायत होते ही है. लेकिन अभी वर्ल्ड कप में जिस तरह से संजू सैमसन ने अपने आप को साबित किया है, वह हर किसी से बहुत बड़ी सीख है.

मौका न मिलने पर आप करने लगते हैं शिकायत, संजू सैमसन से लीजिए नसीहत
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेपकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन.
  • ICC ने T20 WC के लिए 8 खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना है, जिनमें भारत से सिर्फ सैमसन हैं.
  • दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के दो-दो खिलाड़ी, इंग्लैंड, पाकिस्तान और अमेरिका से 1-1 खिलाड़ी इस सूची में हैं.
  • संजू सैमसन ने चार मैचों में 232 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और 16 छक्के शामिल हैं जो रिकॉर्ड हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ICC T20 World Cup 2026: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. कब क्या हो जाए, कोई कह नहीं सकता. अगली बॉल पर छक्का भी लग सकता है या विकेट भी मिल सकता है. उसी तरह जिस खिलाड़ी को यह समझ कर मौका नहीं दिया जाता कि इससे तो बेहतर खिलाड़ी टीम में है, वहीं टीम में आता है और चार मैचों के बाद प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप के लिए मनोनीत किया जाता है. ICC ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 8 खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना है, जिन्होंने अपने देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आईसीसी की इस सूची में दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के दो-दो खिलाड़ी, इंग्लैंड, पाकिस्तान, अमेरिका और भारत से एक-एक खिलाड़ी है.

ICC वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के ये 8 दावेदार

दक्षिण अफ्रीका से एडेन मारक्रम और लुंगी एनगिडी, न्यूजीलैंड से रचिन रविंद्र और टिम साइफर्ट हैं तो पाकिस्तान से साहिबज़ादा फरहान, इंग्लैंड से विल जैक्स, अमेरिका से शेडले वान शालविक हैं. इस लिस्ट में भारत से एकमात्र संजू सैमसन शामिल हैं. इस विश्व कप में संजू सैमसन की कहानी ने बहुतों को प्रेरणा दी होगी, एक ऐसा खिलाड़ी जिसे अंतिम 11 में रखने के लिए टीम मैनेजमेंट तैयार ही नहीं था.

संजू को खिलाने के सवाल पर हंसने लगे थे कप्तान सूर्या 

संजू को टीम में रखा गया था मगर जब ओपनर विकेटकीपर की बात आती थी तो ईशान किशन को जगह मिलती थी. मगर संजू भी बड़े धैर्य से अपनी बारी का इंतजार करते रहे. वैसे ईशान की पाकिस्तान के खिलाफ इनिंग कोई भूल नहीं सकता. अभिषेक शर्मा के लगातार जीरो पर आउट होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को आखिरकार संजू को मौका देना ही पड़ा. नहीं तो एक वक्त में कप्तान सूर्या तक संजू को खिलाने के सवाल पर हंसने लगे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

अब मात्र 4 मैचों में 232 रन बनाकर सूर्या ने दिया जवाब

एक मैच में तो संजू विकेटकीपिंग के लिए तैयार थे, मगर बाद में ईशान से कीपिंग करने को कहा गया. मगर विश्व कप के पहले जिन खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है, उसमें संजू सैमसन ही भारत के तरफ से अकेले नाम हैं. संजू ने केवल 4 मैचों में 232 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक हैं. 

संजू का औसत 77.33 और स्ट्राइक रेट है 200 से ऊपर है. संजू के लगातार दो मैचों में अर्धशतक हैं, उन्होंने 16 छक्के भी मारे जो किसी भारतीय के लिए वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड है.

अब फाइनल में भी संजू से बड़ी पारी की उम्मीद

वैसे देखा जाए तो संजू जिस तरह से 89 और 97 पर आउट हुए है अगर ना होते दो शतक हो जाता. विकेट के पीछे भी संजू सैमसन कमाल की कीपिंग कर रहे हैं. भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि संजू इसी तरह से फाइनल में भी शानदार खेलें और भारत विश्व कप लगातार दूसरी बार जीते. इसलिए आज कल संजू को संजू सेनसेशनल सैमसन भी कहा जा रहा है.

यह भी पढ़ें - संजू सैमसन 'ICC प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए नॉमिनेट, न्यूजीलैंड के दो, पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को मिली जगह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com