विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2025

ICC ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टॉप 10 सबसे खतरनाक गेंद, पाकिस्तान के इस गेंदबाज की गेंद को बताया 'Unplayable'

ICC on best deliveries from Champions Trophy 2025, आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सर्वश्रेष्ठ टॉप 10 गेंदें जारी की है जिसमें पाकिस्तान के तीन गेंदबाजों का जलवा रहा है.

ICC ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टॉप 10 सबसे खतरनाक गेंद, पाकिस्तान के इस गेंदबाज की गेंद को बताया 'Unplayable'
ICC on best deliveries from Champions Trophy 2025

 ICC release best deliveries from Champions Trophy 2025: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की टॉप 10 सबसे खतरनाक गेंद का चुनाव किया है. जिसमें पाकिस्तान के तीन गेंदबाजों की गेंद का जलवा रहा है तो वहीं, भारत के केवल दो गेंदबाजों की गेंद को आईसीसी ने अपने टॉप 10 सबसे खतरनाक गेंद की लिस्ट में शामिल किया है. पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद की दो गेंदों को टॉप 10 खतरनाक गेंद की लिस्ट में शामिल किया गया है. जबकि तेज गेंदबाज नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की गेंद को भी इस खास लिस्ट में जगह मिली है. बता दें कि अबरार अहमद ने शुभमन गिल को बोल्ड किया था. उस गेंद को आईसीसी ने नंबर वन पर जगह दी है. बता दें कि न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और भारत के शुभमन गिल के खिलाफ अबरार ने खतरनाक गेंद करके उन्हें बोल्ड कर दिया था. 

इसके अलावा लिस्ट में नसीम शाह की उस गेंद को भी जगह मिली है, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नसीम शाह को अपनी बेहतरीन गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखा दी थी. इसके अलावा शाहीन ने भारत के रोहित शर्मा को अपनी बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड किया था, इस गेंद को भी आईसीसी ने टॉप 10 लिस्ट में शामिल किया है. 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टॉप 10 सबसे खतरनाक गेंदों की लिस्ट में कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की भी गेंद को जगह मिली है. कुलदीप यादव ने फाइनल मैच में जिस गेंद पर रचिन रविंद्र को बोल्ड किया था, उस खतरनाक गेंद को आईसीसी  ने टॉप गेंद की लिस्ट में जगह दी है, वहीं, जडेजा की वह गेंद जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तैय्यब ताहिर को बोल्ड किया था. 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टॉप 10 सबसे खतरनाक गेंदों की लिस्ट में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर, बांग्लादेश के तस्कीन अहमद, साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर और ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन की गेंद को भी जगह मिली है. बता दें कि चैंपियंस ट्र्रॉफी का खिताब भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीत लिया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com