विज्ञापन

Weather Today: तपिश के साथ हीटवेव लेगी इम्तिहान, कितना चढ़ेगा पारा, दिल्ली-UP और इन राज्यों में गर्मी का टॉर्चर

Weather Today IMD: मौसम विभाग ने बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भीषण गर्मी और कम बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है. अब बारिश जाते ही दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा सकती है.

Weather Today: तपिश के साथ हीटवेव लेगी इम्तिहान, कितना चढ़ेगा पारा, दिल्ली-UP और इन राज्यों में गर्मी का टॉर्चर
weather news imd heatwave alert
  • दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री से ऊपर रहेगा
  • पंजाब और हरियाणा में 17 और 18 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 अप्रैल तक येलो अलर्ट के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Today IMD: दिल्ली-UP सहित पूरे उत्तर भारत में पारा चढ़ने लगा है. दिन के तापमान में वद्धि और चुभती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा रही है. जहां एक हफ्ते पहले पंखे की हवा ही लोगों को ठंडक पहुंचा रही थी, अब कूलर-एसी चालू हो चुके हैं. मौसम विभाग ने बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भीषण गर्मी और कम बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है. अब बारिश जाते ही दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा सकती है. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गर्मी ने अपना गियर बदल लिया है. दिन में धूप चुभने लगी है तो घर के अंदर भी उमस बढ़ रही है. आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छुएगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के पार जाएगा. इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. 16 से 20 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. इस बीच अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार भी जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचेगा. इस दौरान मौसम साफ रहेगा.  

पंजाब-हरियाणा का मौसम भी जान लीजिए 

दिल्ली के पास के राज्यों पंजाब-हरियाणा की बात करें तो यहां मौसम की पलटी देखने को मिल सकती है. आज तो मौसम सामान्य रहेगा. दिन का पारा बढ़ना तय है. 17 और 18 अप्रैल को मौसम के रुख में बदलाव देखने को मिलेगा. पंजाब और हरियाणा दोनों ही प्रदेशों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. 19 और 20 अप्रैल को मौस फिर से सामान्य हो जाएगा.  

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

 पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ये दौरा 18 अप्रैल तक देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो  यहां आज और कल मौसम सामन्य रहेगा मगर 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक यहां भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. 

यहां भी बढ़ा पारा 

देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. इनमें हरियाणा, महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई इलाके, साथ ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू‑कश्मीर के कुछ स्थान और राजस्थान, ओडिशा व मध्य प्रदेश के छिटपुट क्षेत्र शामिल हैं. दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी बिहार और उप‑हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम रहा है. देश के बाकी हिस्सों में तापमान लगभग सामान्य बना हुआ है.

राजस्थान-यूपी में गर्मी का एक और दौर देखने को मिलेगा. राजस्थान में इस हफ्ते से हीट वेव का येलो अलर्ट है. यूपी के मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़, हाथरस, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और झांसी जैसे जिलों में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में अधिकतम पारा 40 पार जाने लगा है.  

यह भी पढ़ें- इस साल कमजोर मॉनसून से बाजार पर असर! एग्री, ऑटो से माइनिंग तक...किन सेक्‍टर्स में आएगी तेजी, खतरा किधर?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com