विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

ICC ODI Player Rankings: कोहली का जलवा बरकरार, आयरलैंड के खिलाड़ी ने किया उलटफेर, जानें कौन किस नंबर पर है

ICC ODI Player Rankings: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईसीसी (ICC) की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान बरकरार रखा है.

ICC ODI Player Rankings: कोहली का जलवा बरकरार, आयरलैंड के खिलाड़ी ने किया उलटफेर, जानें कौन किस नंबर पर है
ICC ODI Player Rankings: विराट कोहली का जलवा बरकरार, जानें कौन किस नंबर पर है
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग का ऐलान
  • विराट कोहली टॉप पर बने हुए हैं
  • रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं

ICC ODI Player Rankings: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईसीसी (ICC) की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि गेंदबाजों की सूची में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतिम दो वनडे में 89 और 63 रन बनाये थे, उनके 870 अंक हैं. रोहित चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलियाई दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज का हिस्सा नहीं हो पाये थे. उन्होंने कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है. लेकिन वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (837) से पांच अंक ऊपर दूसरे स्थान पर ही बने हुए हैं.

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर (818) और आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (791) बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पांच के अन्य खिलाड़ी हैं. आयरलैंड के आल राउंडर पॉल स्टरलिंग (Paul Stirling) को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे मैच में शतकों की बदौलत 285 रन बनाकर आठ पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 20वें स्थान पर पहुंच गये.

ICC ने नए अवॉर्ड्स देने का किया ऐलान, अश्विन और ऋषभ पंत महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में

अफगानिस्तान के हशमतुल्लाह शाहिदी, राशिद खान और जावेद अहमदी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ. गेंदबाजों की सूची में बुमराह सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं, वह 700 अंक से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (722) और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान (701) शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं. बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज को नौ पायदान का फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं। वह हाल में समाप्त हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज रहे थे, उन्होंने सात विकेट चटकाये थे.

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन की तारीख का ऐलान, जानिए कब और कहां होगा 

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी 19वें से आठवें स्थान पर पहुंच गये. ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश के अन्य खिलाड़ियों को भी लाभ हुआ है जिसमें शाकिब अल हसन और मुश्फिकर रहीम शामिल हैं. शाकिब गेंदबाजों में 15 पायदान की उछाल से 13वें स्थान पर जबकि रहीम बल्लेबाजों में एक पायदान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गये.

VIDEO: ​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, International Cricket Council, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com