विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2017

INDvsPAK : महामुकाबले से पहले चोटिल हुए टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, लेकिन...

भारतीय टीम के लिए यह आम नेट सत्र था, जिसमें मुख्य कोच अनिल कुंबले ने हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को अभ्‍यास कराया.

INDvsPAK : महामुकाबले से पहले चोटिल हुए टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, लेकिन...
टीम इंडिया के स्‍टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (फाइल फोटो)
लंदन: भारत के मुख्य ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले क्षेत्ररक्षण अभ्‍यास सत्र के दौरान दाएं घुटने में चोट लग गयी. हालांकि यह इतनी गंभीर नहीं होगी क्योंकि वह 30 मिनट के ब्रेक के बाद फिर से नेट पर गेंदबाजी करने आ गये. अश्विन अन्य सीनियर खिलाड़ियों कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के साथ अपने क्षेत्ररक्षण ड्रिल में मशगूल थे तभी इस गेंदबाज को चोट लग गयी. क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर कैच दे रहे थे और अश्विन एक कैच को लपकते हुए दाएं घुटने पर पूरे वजन के साथ गिर गये. वह काफी दर्द में दिख रहे थे और अभ्‍यास छोड़कर चले गये.

फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उनके पास गये क्योंकि वह लंगड़ाकर चल रहे थे. उनके घुटने पर बर्फ लगायी गयी और उन्हें ब्रेक दिया गया. आधे घंटे के बाद फरहार्ट ने अश्विन को कुछ छोटे कदम चलाये और इसके बाद वह 'नी कैप' पहनकर नेट पर गेंदबाजी करने पहुंच गये. उन्होंने काफी देर तक गेंदबाजी की और वह ज्यादा असहज नहीं दिखे.

भारतीय टीम के लिए यह आम नेट सत्र था, जिसमें मुख्य कोच अनिल कुंबले ने हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को अभ्‍यास कराया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
R Ashwin, ICC Champions Trophy 2017, India Vs Pakistan, Cricket News In Hindi, IndVPak, ICC CT Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com