विज्ञापन

अब टेस्ट मैच के बीच में बदलेगा गेंद का रंग, रेड बॉल की जगह कर पाएंगे पिंक बॉल का इस्तेमाल, ICC ने दी मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपनी बोर्ड मीटिंग में उसे सुझाव को मंजूरी दे दी है, जिसमें खराब रोशनी के चलते बीच टेस्ट मुकाबले में रेड की जगह पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव था.

अब टेस्ट मैच के बीच में बदलेगा गेंद का रंग, रेड बॉल की जगह कर पाएंगे पिंक बॉल का इस्तेमाल, ICC ने दी मंजूरी
ICC Board approved use of pink ball instead of red ball During match

आईसीसी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुछ अहम बदलाव करने जा रही है. सबसे अहम बदलाव किसी चलते टेस्ट मुकाबले में रेड बॉल की जगह पिंक बॉल का इस्तेमाल शामिल है. लेकिन इसके लिए दोनों कप्तानों की मंजूरी शामिल है. क्रिकेट की शीर्ष निकाय ने यह कदम खराब रोशनी के चलते बर्बाद होने वाले समय से बचने के लिए लिया गया है. इसके साथ ही क्रिकेट कनाडा को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें, सोमवार को अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड की बैठक हुई है और इसमें यह फैसले लिए गए हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, जून में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के लिए यह नियम लागू नहीं होंगे. हालांकि, उसके बाद की सीरीज से यह लागू हो सकते हैं.

बीच टेस्ट मैच में बदल पाएंगे बॉल

आईसीसी ने अब पारंपरिक टेस्ट मैचों में पिंक बॉल के इस्तेमाल का ट्रायल करने की सिफारिश को भी मंज़ूरी दे दी है. खराब रोशनी के कारण अगर मैच रूकता है तो पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है, बशर्ते दोनों कप्तान इसके लिए तैयार हों, ताकि खराब रोशनी में बर्बाद होने वाले समय को कम किया जा सके. हालांकि, यह तभी संभव हो पाएगा, जब दोनों बोर्ड टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले इसके लिए राजी होंगी.

यह नियम उन्हीं ग्राउंड पर लागू होगा, जहां फ्ल्ड लाइट्स पहले से लगी हैं. यह प्रस्ताव सिर्फ पारंपरिक टेस्ट मैच के लिए है. डे-नाइट मैच पहले की ही तरह पिंक बॉल से होगा. इसके साथ ही आईसीसी ने खराब रोशनी से होने वाली रूकावट को कम करने के लिए एमसीसी के साथ मिलकर लाइटिंग टेक्नोलॉजी पर रिसर्च के लिए फंड देने की योजना की पुष्टि की है. 

ब्रेक के दौरान खिलाड़ी से बात कर सकेंगे कोच

अभी तक सिर्फ टी20 लीग में में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोच को फील्ड पर जाने की अनुमति थी. लेकिन आईसीसी ने प्लेइंग कंडीशन में बदलाव किया है और फैसला लिया है कि अब अंतरराष्ट्रीय वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में हेड कोच या चुने हुए स्टाफ़ को ODI और T20I में तय ड्रिंक्स इंटरवल के दौरान मैदान पर आने की अनुमति दी है. अभी तक ड्रेसिंग रूम से मैसेज सिर्फ़ ड्रिंक्स चलाने वाले खिलाड़ी ही भेज सकते थे.

वहीं अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो पारियों के बीच 15 मिनट का ब्रेक होगा, और बैट्समैन को खेल दोबारा शुरू होने पर तैयार रहना होगा. यह फैसला मैच के जल्दी खत्म होने में मदद करेगा. 

इसके अलावा, ICC ने लेग-साइड वाइड ट्रायल को अपनाने का फैसला लिया है. 2025 में इसका ट्रायल शुरू हुआ था. अब ऐसे मौकों पर जहां बल्लेबाज चहल कदमी करते हैं, ऐसे मामलों में वाइड कॉल देने के लिए, बल्लेबाज की उस पोजीशन को रेफरेंस पॉइंट माना जाएगा, जब गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटी थी. इसके अलावा संदिग्ध बॉलिंग एक्शन की रिपोर्ट पर विचार करते समय मैच अधिकारियों को हॉक-आई डेटा के इस्तेमाल को मंज़ूरी दे दी है.

अब फरवरी में होगी महिलाओं की चैंपियंस ट्ऱॉफी

इसके अलावा अब अगले साल जून-जुलाई में प्रस्तावित महिलाओं की चैंपियंस ट्रॉफी का समय बदल दिया गया है और अब यह फरवरी में आयोजित होगी. यह टूर्नामेंट 14-28 फरवरी, 2027 के बीच खेला जाएगा. जबकि 10 टीमों की विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 में लॉन्च की जाएगी, जिसमें पांच फुल मेंबर्स और पांच एसोसिएट देश होंगे. 

क्रिकेट कनाडा सस्पेंड

बोर्ड ने क्रिकेट कनाडा को ICC की मेंबरशिप से भी सस्पेंड कर दिया है. आईसीसी की मानें तो क्रिकेट कनाडा ने "मेंबरशिप की शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया है."  ICC ने गवर्नेंस के मुद्दों पर क्रिकेट कनाडा को मिलने वाली फंडिंग रोक दी थी. ICC ने उल्लंघनों की डिटेल्स नहीं दीं, लेकिन क्रिकेट कनाडा पिछले 18 महीनों से एडमिनिस्ट्रेटिव मुद्दों से जूझ रहा है और साथ ही उस पर कुछ मामलों में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच भी चल रही है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की झोली में आए 5 बड़े अवॉर्ड, जानें किससे हुई कितनी कमाई, इस मामले में भी रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com