इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 19वां संस्करण पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavansshi) के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गया है. मैदान पर पिच पर ही नहीं, पिच से इतर आई तस्वीरों ने भी दुनिया भर को अभिभूत कर दिया है. सूर्यवंशी जब-जब दिग्गजों के पैर छूते हैं, तो यह चर्चा कि विषय बन जाता है. और कुछ ऐसा ही तस्वीर गुजरी 19 तारीख को लखनऊ सुपर जॉयंट्स को आई. इसी दिन वैभव ने 38 गेंदों पर 93 रन की सुनामी पारी खेल लखनऊ के बॉलरों की सुतली खोली, तो मैच के बाद महान जस्टिन लैंगर (Justin Langer on Vaibhav Sooryavanshi) भी वैभव के साथ फोटो खिंचवाने के अनुरोध से खुद को नहीं रोक सके. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित कर गया. अब इसको लेकर जस्टिन लैंगर ने लिंकडिन पर डिटेल से लिखा है.

लैंगर ने लिखा, 'पिछले हफ्ते मैंने वह किया, जो मैंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ दो ही बार किया है. मैंने एक और खिलाड़ी से अपने साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया. पहली बार मैंने ऐसा अपने बचपन के एएफएल हीरो दक्षिण अफ्रीका के स्टीफेन माइकल के साथ कुछ साल पहले ऑप्टस स्टेडियम में किया था, तो अब मैंने ऐसा बिहार के एक गांव से आने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से ऐसा अनुरोध किया.' लैंगर ने आगे लिखा, 'सूर्यवंशी ने मैदान के हर हिस्से में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बॉलरों के चिथड़े उड़ा दिए. वह आईपीएल में 53 छक्के (हैदराबाद से मैच से पहले तक) जड़ चुके हैं. यह टी20 क्रिकेट इतिहास के किसी भी टूर्नामेंट में दूसरी छक्कों की सबसे ज्यादा संख्या है.' (वैभव अब गेल से आगे निकल चुके हैं )
लैंगर ने लिखा, 'इसने मुझे 'टैलेंट' के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. यह एक एक ऐसा शब्द जिसे हम सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं और सबसे कम समझते हैं. पिछले हफ्ते जब वैभव भारत में धमाल मचा रहे थे, तब मेलबर्न में स्कॉट पेंडलेबरी नाम का एक 38 वर्षीय खिलाड़ी अपना 433वां मैच खेलने और वीएफएल/एएफएल का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर था. दो खिलाड़ी, दो महाद्वीप. और एक ही शब्द की दो बिल्कुल अलग परिभाषाएं.' करियर में 105 टेस्ट खेल चुके लैंगर ने लिखा, 'मैंने इसी हफ्ते 'द नाइटली' के लिए इन दोनों के बारे में लिखा है. टैलेंट का कौन सा रूप आपको ज़्यादा प्रभावित करता है. एक 'गॉड-गिफ्ट' (कुदरती देन), या फिर एक 'क्राफ्ट' (सालों की मेहनत से तराशी गई कला)?
यह भी पढ़ें: 'सेलेक्टरों को उन्हें गंभीरता से लेना होगा', चोपड़ा ने कहा कि वैभव के डेब्यू के लिए इंतजार करना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं