विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2015

जानिए, क्‍या है क्रिकेट में फ़िक्सिंग का इतिहास

Also Read in
जानिए, क्‍या है क्रिकेट में फ़िक्सिंग का इतिहास
पाकिस्‍तानी क्रिकेटर मोहम्‍मद आमिर की फाइल फोटो
नई दिल्‍ली: क्रिकेट की दुनिया कई बार सच का सामना कर चुकी है। फ़िक्सिंग के दाग कई नामी क्रिकेटरों के दामन पड़ भी पड़े। ज़ाहिर है इसने कई खेल प्रेमियों के दिल तोड़ दिए हैं। एक नज़र बीते दशकों में हुई ऐसी कुछ कहानियों पर।

वॉर्न-वॉ पर लगा जुर्माना
1994 में शेन वॉर्न और मार्क वॉ ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के सामने ये बात मानी उन्होंने जॉन नाम के एक भारतीय बुकी से पिच और मौसम की जानकारी देने के बदले में पैसे लिए। दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियन बोर्ड द्वारा दंडित किया गया लेकिन बुकियों की क्रिकेटरों तक की पहुंच ने सबको चौंका दिया।

सलीम मलिक पर भी लगे आरोप
वॉर्न और वॉ ने पाकिस्तानी कप्तान सलीम मलिक पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया और क्रिकेट इचिहास में मलिक पहले खिलाड़ी बन गए जिन पर फिक्सिंग के चलते आजीवन बैन लग गया। मलिक पर आरोप था कि उन्होंने 1994 में कराची में हुए टेस्ट मैच को हारने के लिए ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को पैसों की पेशकश की थी।

अज़हर-जडेजा के करियर पर भी कलंक
भारत में फिक्सिंग का भूत तब आया जब मोहम्मद अज़हरुद्दिन और अजय शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम इसमें उछला। दोनों पर आजीवन बैन लग गया। यहां तक कि दूसरों पर आरोप लगाने वाले मनोज प्रभाकर भी नहीं बच पाए और बुकियों को साथ सांठ-गांठ के चलते उन पर 5 साल का बैन लगा दिया गया। अजय जडेजा पर भी बीसीसीआई ने 5 साल का बैन लगा दिया लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी 2003 में ये बैन हटा दिया। अज़हर कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए लेकिन वो दोबारा क्रिकेट में किसी भी रूप में वापसी नहीं कर सके।

हैंसी क्रोनिये ने क़ुबूला जुर्म
जो फिक्सिंग का जिन्न भारत में आया उसका मुख्य किरदार दक्षिण अफ्रीका में था। प्रोटियाज़ के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये ने क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े फिक्सिंग सिंडिकेट का ख़ुलासा किया और भारतीय बुकियों के समेत अज़हारुद्दीन का नाम भी लिया। किंग कमिशन द्विरा क्रोनिए को कई मामलों का दोशी पाया गया लेकिन लाइफ़-बैन लगने के 2 साल के भीतर ही एक प्लेन क्रैश में क्रोनिए की मौत हो गई।

आसिफ़-बट्ट-आमिर की तिकड़ी
साल 2010 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एजेंट मज़हर माजीद का स्टिंग ऑपरेशन करके न्यूज़ ऑफ द वर्ल्ड ने फिक्सिंग की कहानी को सबने ला दिया। लोगों ने देखा कैसे फ़ोन और होटल के कमरों में लिखी स्क्रिप्ट को खिलाड़ी मैदान पर अंजाम देते हैं। क्रिकेट में लोगों ने पहली बार लोगों ने ऐसा कुछ देखा था और सबूत सबके सामने थे। कप्तान सलमान बट्ट ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ मिलकर फिक्सिंग की और यही अब तक का सबसे बड़ा कांड सबित हुआ।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मैच फिक्सिंग, फिक्सिंग का इतिहास, शेन वॉर्न, मार्क वॉ, हैंसी क्रोनिये, मोहम्मद अज़हरुद्दिन, सलीम मलिक, Match Fixing In Cricket, History Of Fixing In Cricket, Shane Warne, Mark Waugh, Hansie Cronje
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com