Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 में भले ही मैदान पर धोनी नजर नहीं आए हैं लेकिन 'बिहारी बाबू' वैभव सूर्यवंशी ने उनकी कमी पूरी कर दी है. दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव 43 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में वैभव ने 5 छक्के लगाए. जिसमें से एक छक्का उन्होने हेलीकॉप्टर शॉट के तौर पर लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैभव के इस छक्के को देखकर सभी को धोनी की याद आ गई.
HELICOPTER SHOT BY VAIBHAV SURYAVANSHI...!!! 😍🔥 pic.twitter.com/zXjKy9eGRw
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 28, 2026
अर्शदीप सिंह की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर छक्का लगाया, वैभव ने बिल्कुल धोनी की अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट के जरिए छक्का बटोरा. इस मैच में वैभव को अर्शदीप सिंह ने अपनी फुलटॉस गेंद पर आउट किया.
First 3 balls: Tum logon ke dhamaake khatam hogaye
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
Last 3 balls: Main pathaake shuru karu? pic.twitter.com/OgqcPRJP9S
अश्विन भी हैरत में
वैभव के शॉट को देखकर अश्विन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे फौरन छोड़ दीजिए, क्योंकि यह 'आम इंसान' नहीं, बल्कि कोई और ही है जो बैटिंग कर रहा है..और क्या जबरदस्त बैटिंग कर रहा है."
Whatever you are doing, drop it right away because this not so earthling is batting and howwwwwww🔥🔥🔥🔥
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) April 28, 2026
Vaibhav Suryavanshi pic.twitter.com/64MBt4omS7
ये भी पढ़ें- Video: प्रियांश आर्य के शॉट की सुनामी ने उड़ाए होश,कमेंटेटर्स भी रह गए हैरान, प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन :- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन :- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं