विज्ञापन

Video: माही जैसा औरा...'बिहारी बाबू' का धमाका, वैभव सूर्यवंशी के हेलीकॉप्टर शॉट ने मचाई खलबली, अश्विन भी हैरत में

vaibhav suryavanshi helicopter shot video: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मार्को जानसेन की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर छक्का लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Video: माही जैसा औरा...'बिहारी बाबू' का धमाका, वैभव सूर्यवंशी के हेलीकॉप्टर शॉट ने मचाई खलबली, अश्विन भी हैरत में
IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का धमाका

Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 में भले ही मैदान पर धोनी नजर नहीं आए हैं लेकिन 'बिहारी बाबू' वैभव सूर्यवंशी ने उनकी कमी पूरी कर दी है. दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव 43 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में वैभव ने 5 छक्के लगाए. जिसमें से एक छक्का उन्होने हेलीकॉप्टर शॉट  के तौर पर लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैभव के इस छक्के को देखकर सभी को धोनी की याद आ गई. 

अर्शदीप सिंह की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर छक्का लगाया, वैभव ने बिल्कुल धोनी की अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट  के जरिए छक्का बटोरा. इस मैच में वैभव को अर्शदीप सिंह ने अपनी फुलटॉस गेंद पर आउट किया. 

अश्विन भी हैरत में

वैभव के शॉट को देखकर अश्विन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे फौरन छोड़ दीजिए, क्योंकि यह 'आम इंसान' नहीं, बल्कि कोई और ही है जो बैटिंग कर रहा है..और क्या जबरदस्त बैटिंग कर रहा है."

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

ये भी पढ़ें- Video: प्रियांश आर्य के शॉट की सुनामी ने उड़ाए होश,कमेंटेटर्स भी रह गए हैरान, प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन :- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन :- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, Indian Premier League 2026, Rajasthan Royals, Marco Jansen, Arshdeep Singh Brar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com