Navjot Singh Sidhu on who is like MS Dhoni: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ध्रुव जुरेल ने अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया था. जुरेल ने जिस अंदाज में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की थी उसे देखकर सुनील गावस्कर काफी खुश हुए थे. गावस्कर ने जुरेल की तुलना धोनी से कर दी थी. मांजरेकर ने पराग को लेकर कहा था कि, वह भी धोनी की तरह क्रीज पर आते हैं और अपना टाइम लेते हैं और फिर मैच को अंत तक ले जाते हैं. पराग के अंदर भी धोनी जैसी ही क्वालिटी है. लेकिन अब भारत के पूर्व ओपनर और इस समय आईपीएल में कमेंट्री कर रहे नवजोत कौर सिद्धू ने पराग औऱ ध्रुव जुरेल को नहीं बल्कि केकेआर के 26 साल के फिनिशर रिंकू सिंह को अगला धोनी करार दिया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, मुझे रिंकू सिंह बहुत पसंद है.. वह एमएस धोनी की तरह गेम फिनिश करते हैं.. रिंकू दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता..उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कोलकाता के लिए कई मैच जीते हैं.. रिंकू भारत के लिए मैच विनर भी बन गए हैं."
रिंकू, जुरेल और पराग भारतीय टीम के भविष्य के तौर पर अपनी पहचान बनाते जा रेह हैं. इस साल टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इन तीनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा. जुरेल और रिंकू के अलावा रियान पराग भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं.
इस आईपीएल में पराग अलग ही अंदाज में खेल रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी को देखकर यह कहा जा सकता है कि जल्द ही अब उनका चयन भारतीय टीम में हो सकता है. अबतक रियान पराग ने 4 मैच में 185 रन बना चुके हैं. इस आईपीएल में पराग ने 2 अर्धशतक भी ठोके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं