- IPL के दौरान जडेजा-धोनी के बीच दरार की खबरें थी
- CSK CEO ने अब दी सफायी
- चेन्नई बना था आईपील चैंपियन
पिछले दिनों खत्म हुयी इंडियन प्रीमियर लीग में विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन और कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) चर्चा का विषय बने रहे, तो गुजरा सीजन धोनी और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बीच दरार की खबरों ने भी खासी सुर्खियां बटोरीं. बड़ी संख्या में फैंस ने यह कहा कि धोनी और जडेजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दिल्ली और चेन्नई के मैच के बाद एक वीडियो वायरल हो गया और इसी के बाद दोनों के बीच दरार की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गयीं. इस वीडियो में जडेजा के चार ओवरों में 50 रन देने के बाद दोनों काफी देर तक बातचीत करते दिखायी पड़े. इस पर आग में घी डालने का काम किया जडेजा के पोस्ट ने. इसमें जड्डू ने दार्शनिक अंदाज में लिखा, "कर्मा वापस लौट कर आएंगे, देर-सबेर ये पक्का आएंगे" इस ट्वीट में जडेजा ने तस्वीर के साथ इमोजी भी लगायी हुई थी. बाद में जडेजा पब्लिक से भी तब नाराज हो गए, जब धोनी की बैटिंग देखने के लिए फैंस मैच के दौरान उनके आउट होने की प्रार्थना करने लगे. हाल ही में सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने दोनों के बीच दरार जैसी बातों को नकारते हुए कहा कि जडेजा और धोनी के बीच सबकुछ ठीक है.
उन्होंने एक अग्रणी वेबसाइट से बातचीत में कहा कि जहां तक जडेजा की बात है, तो उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. बल्लेबाजी के दौरान हमारी लाइन में गायकवाड़, कॉनवे, मोइन और रहाणे थे. ऐसे में जडेजा जब भी बैटिंग के लिए आए, तो उनके पास 5-10 गेंद बचती थीं. इस तरह के हालात में वह कभी चल सकते थे, तो कभी नहीं. लेकिन यह भी बात थी कि उनके बाद का नंबर धोनी का था. और कभी-कभी खुद धोनी को 2-3 गेंद खेलने को मिलीं.
सीईओ ने कहा कि इस तरह के हालात में जब भी धोनी बैटिंग के लिए गए, तो फैंस उनका स्वागत किया करते थे. ऐसे में जडेजा आहत महसूस कर सकते हैं. इस तरह की स्थिति में कोई भी बल्लेबाज दबाव महूसस कर सकता है, लेकिन उन्होंने कभी शिकायत नहीं की. हालांकि, उन्होंने ट्वीट किया. विश्वानथन ने कहा कि यह खेल का हिस्सा है. मैच के बाद फैंस ने वीडियो देखा और उन्होंने अनुमान लगा लिया कि मैं जडेजा को शांत कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं था.
उन्होंने कहा कि मैं उनसे मैच के बारे में बात कर रहा था. इसके अलावा हमने और कोई बात नहीं की. हर शख्स टीम के माहौल के बारे मं जानता है, सभी को पता है कि ड्रेसिंग रूम में क्या होता है. काशी ने कहा कि हमें कोई समस्या नहीं है. धोनी के लिए हमारे मन में हमेशा ही बहुत सम्मान रहा है. फाइनल के बाद भी जडेजा ने कहा कि मैं अपनी पारी धोनी को समर्पित करता हूं. और यह बताता है कि उनके मन में एमएस के लिए कितना सम्मान है.
--- ये भी पढ़ें ---
* 18 साल के बल्लेबाज ने 13 छक्के लगाकर ठोकी सेंचुरी, गेंदबाजी में भी मचाया बवाल, भारतीय क्रिकेट को मिला नया 'हार्दिक पंड्या'
* जेम्स एंडरसन का तहलका, अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट में मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं