विज्ञापन

'वह इस मामले में मेन्टॉर युवराज से बेहतर', अश्विन का अभिषेक को लेकर बड़ा बयान, बताया-कहां सुधार की जरूरत

हाल ही में कभी स्पॉट फिक्सिंग में शामिल रहे पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने अभिषेक पर तीखा वार किया था. अब अश्विन ने आमिर को जवाब देते हुए बड़ी बात कही है

'वह इस मामले में मेन्टॉर युवराज से बेहतर', अश्विन का अभिषेक को लेकर बड़ा बयान,  बताया-कहां सुधार की जरूरत
T20 World Cup 2026:

वैसे तो बात यह ज्यादातर मौकों की रही है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से ज्यादातर पाकिस्तानी दिग्गजों को क्रिकेट में भारत की कोई भी बात पसंद नहीं आ रही है. और उसके समीक्षकों का स्तर कैसा है, यह आप इससे समझ सकते हैं कि पिछले दिनों कभी स्पॉट फिक्सिंग में दोषी करार दिए गए लेप्टी पेसर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को स्लॉगर (लप्पेबाज या कहें कि आखिरी ओवरों में अंधाधुंध शॉट लगाने वाला) बल्लेबाज करार दिया था. इसका करारा जवाब हरभजन सिंह ने दिया था, तो अब इस पहलू को लेकर महान आर. अश्विन लेफ्टी बल्लेबाज के पक्ष में आ खड़े हए हैं. अश्विन ने आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शर्मा का बैकलिफ्ट बेहतरीन है, जो उनके अनुसार उनके मेंटर युवराज सिंह से भी तर्कसंगत रूप से बेहतर है. अश्विन ने पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की टिप्पणियों का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ को स्लॉगर कहा था और कैसे सभी लोगों ने उन्हीं शब्दों को पकड़ लिया.

पूर्व ऑफ स्पिनर अपने यू-ट्यूब चैनल ऐश की बात बर बोले, 'आप अभिषेक शर्मा के खेल के कुछ हिस्सों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन्हें स्लॉगर कहना पूरी तरह गलत होगा, उनके पास आधुनिक क्रिकेट के सबसे खूबसूरत और ताक़तवर बैट स्विंग्स में से एक है, जो उनके मेंटर युवराज सिंह से भी शायद ज़्यादा आकर्षक है. अश्विन ने कहा कि एक पहलू जिसमें शर्मा अपने बल्लेबाज़ी को नियंत्रित कर सकते हैं, वह है हर गेंद पर गेंदबाज़ी पर हमला करने की उनकी मंशा. उनका मानना था कि जब कोई खिलाड़ी रन खोज रहा होता है, तो ऐसी प्रवृत्तियां उसकी बल्लेबाज़ी में आ सकती हैं.


25 वर्षीय अभिषेक शर्मा का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में आग़ाज़ बेहद खराब रहा था, जहां वह अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए. उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना खाता अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में खोला, जहां भारत की 76 रन की हार में उन्होंने 15 रन बनाए. टूर्नामेंट में उनका पहला बड़ा योगदान गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर भारत को 256 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: 'बारामूला एक्सप्रेस' के दीवाने हुए सौरव गांगुली, बीसीसीआई से भारतीय टीम में मौका देने की कर दी मांग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com