विज्ञापन

IND vs IRE: हर्षित राणा ने रचा इतिहास, टी-20 में तोड़ा हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज

Harshit Rana record in T20I: पहले टी-20 मैच में हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की और 24 रन देकर तीन विकेट लिए. हर्षित ने तीन विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

IND vs IRE: हर्षित राणा ने रचा इतिहास, टी-20 में तोड़ा हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज
Harshit Rana Vs Hardik Pandya: हर्षित राणा का कमाल

Harshit Rana record: पहले टी-20 में हर्षित राणा ने इतिहास रच दिया है. हर्षित ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लेने में सफल रहे. ऐसा कर हर्षित ने हार्दिक पंड्या को पछाड़ दिया है. हर्षित राणा अब टी-20 इंटरनेशनल में आयरलैंड की धरती पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं. बता दें कि साल 2024 में हार्दिक ने आयरलैंड में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे. वहीं, आयरलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाजी का रिकॉर्ड जहीर खान के नाम है. जहीर खान ने 2009 में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. 

T20I में आयरलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाजी

  • 4/19 - जहीर खान (2009)  (तेज गेंदबाज)
  • 4/21-कुलदीप यादव (2018) (स्पिनर)
  • 3/16-कुलदीप यादव (2018) (स्पिनर)
  • 3/21 - युजवेंद्र चहल (2018) (स्पिनर)
  • 3/24 - हर्षित राणा (2026)* (तेज गेंदबाज)
  • 3/27 - हार्दिक पंड्या (2024) (मीडियम पेसर)
     

भारत को मिला 183 रन का टारगेट 

आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 183 रन का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया है.  आयरलैंड को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी। टीम ने 7.1 ओवर में 51 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम शायद ही 100 या 110 का आंकड़ा पार करे, लेकिन कप्तान लॉर्कन टकर ने गैरेथ डेलानी के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद डेलानी ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। डॉकरेल 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए. डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी की पारी का आयरलैंड को 182 तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा. लियाम मैकार्थी 7 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshit Pradeep Rana, Cricket, Ireland Vs India 2026, Gautam Gambhir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com