विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने टेस्ट में रचा इतिहास, सर विवियन रिचर्ड्स के महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मै में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और इंग्लिश टीम को पहली पारी में 140 रन पर रोक दिया. भले ही इंग्लैंड बड़ा स्कोर नहीं कर पाई लेकिन हैरी ब्रूक ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

हैरी ब्रूक ने टेस्ट में रचा इतिहास, सर विवियन रिचर्ड्स के महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी
हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास

England vs New Zealand, 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है .ब्रूक भले ही इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और केवल 56 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन 56 रन की पारी में ब्रूक ने सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल, ब्रूक 61 टेस्ट पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि  ब्रूक के टेस्ट करियर का 26वां 50+ स्कोर है. वहीं, सर विवियन रिचर्ड्स ने भी 61 टेस्ट पारियों के बाद  26 बार 50+ स्कोर करने में सफल रहे थे. 

वहीं, 61 टेस्ट पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है. सर डॉन ब्रैडमैन ने 32 बार यह कमाल किया था. इस मामले में दूसरे नंबर पर हर्बर्ट सटक्लिफ हैं जिनके नाम 61 टेस्ट पारियों के बाद कुल 31 50+ स्कोर करने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

61 टेस्ट पारियों के बाद सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

  • 32: डॉन ब्रैडमैन
  • 31: हर्बर्ट सटक्लिफ
  • 30: एवर्टन वीक्स
  • 26: हैरी ब्रूक
  • 26: विवियन रिचर्ड्स
  • 26: जैक हॉब्स

वहीं, टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 140 का स्कोर किया. न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. काइल जैमीसन के अलावा  नाथन स्मिथ को तीन और विलियम ओ'रूर्के को दो विकेट मिले. बता दें कि पहली पारी में जो रूट केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com