विज्ञापन

6,4,4,6,6,4: वेलालागे बेबस! ब्रूक ने एक ओवर में ठोक दिए 30 रन, फिर जड़ा तूफानी शतक, VIDEO

दुनिथ वेलालागे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हैरी ब्रूक का बल्ला जमकर चला. पारी का पांचवां ओवर डालने आए वेलालागे के एक ओवर में 30 रन ठोकते हुए ब्रूक ने सबको अपना दीवाना बना दिया.

6,4,4,6,6,4: वेलालागे बेबस! ब्रूक ने एक ओवर में ठोक दिए 30 रन, फिर जड़ा तूफानी शतक, VIDEO
हैरी ब्रूक

मौजूदा समय में श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज जारी है. जारी सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर 2026 को साउथेम्प्टन में खेला गया. जहां मेजबान टीम इंग्लैंड 119 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो कोई और नहीं बल्कि टीम के कप्तान हैरी ब्रूक स्वयं रहे. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उनका जलवा रहा. यहां उन्होंने कुल 49 गेंदों का सामना किया. इस बीच 232.65 की स्ट्राइक रेट से वह नाबाद 114 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके और छह खूबसूरत छक्के देखने को मिले. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. 

दुनिथ वेलालागे के एक ओवर में हैरी ब्रूक ने ठोक दिए 30 रन 

मैच के दौरान दुनिथ वेलालागे के खिलाफ हैरी ब्रूक एक अलग ही अंदाज में नजर आए. पारी का पांचवां ओवर डालने मैदान में आए वेलालागे के खिलाफ ब्रूक ने केवल छक्के-चौकों की बौछार नहीं की, बल्कि एक ओवर में 30 रन ठोकते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया. ओवर की पहली गेंद वेलालागे ने शॉर्ट पिच डाली थी. जहां उन्होंने मिड-ऑन के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए नेट में पहुंचाया. उसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर वह चौका लगाने में कामयाब रहे. 

हैरी ब्रूक यहीं नहीं रुके. चौथी और पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने जोरदार तरीके से बल्ले घुमाया. जहां वह दोनों गेंदों पर छक्का लगाने में कामयाब रहे. आखिरी गेंद पर उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा से चौका बटोरा. इस तरह वह दुनिथ वेलालागे के एक ओवर में कुल 30 रन बटोरने में कामयाब रहे. 

दुनिथ वेलालागे ने तीन ओवरों में लुटा दिए 51 रन

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दुनिथ वेलालागे का प्रदर्शन बेहद बेहद शोचनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 17.00 की इकॉनमी से 51 रन लुटा डाले. इस दौरान उन्हें केवल एक सफलता हाथ लगी. 

इंग्लैंड को मिली जीत 

बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो साउथेम्प्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम 19 ओवरों में 135 रनों पर ही ढेर हो गई. आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वेलालागे ने 21 गेंदों में 33 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके और टीम को 119 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स टीम में बड़ा बदलाव, वरुण चक्रवर्ती OUT, इस युवा खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Harry Cherrington Brook, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com