क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमी-फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट के बीच दुबई में खेला जा रहा है. जहां बांग्लादेशी महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. विपक्षी टीम के खिलाफ सेमी-फाइनल मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'हम भी पहले बल्लेबाजी करने के बारे में ही विचार कर रहे थे. जिससे स्कोरबोर्ड पर अधिक से अधिक रन टांग सकें. इस फॉर्मेट (टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट) में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां की पिच ट्रिकी रही है. देखते हैं बल्लेबाजी पावरप्ले कैसा गुजरता है. उस हिसाब से हम अपना टारगेट चुनेंगे.'
वहीं भारतीय महिला टीम के खिलाफ टॉस जीतने के बाद बांग्लादेशी महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा, 'परिस्थितियों को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे हैं. 2018 की अच्छी यादें हैं. मगर आज का दिन पूरी तरह से नया है. हम उसी तरह से ले रहे हैं. मुकाबले के दौरान हम एक यूनिट की तरह खेलने का प्रयास करेंगे. आज के मुकाबले के लिए हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हम विपक्षी टीम को एक ऐसे टारगेट पर रोकने का प्रयास करेंगे, जिसे हम हासिल कर सकें.'

महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमी-फाइनल मुकाबले के लिए भारत-बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय महिला टीम: 1 शेफाली वर्मा, 2 स्मृति मांधना, 3 प्रतिका रावल, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 दीप्ति शर्मा, 6 भारती फुलमाली, 7 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 8 प्रेमा रावत, 9 श्री चरणी, 10 क्रांति गौड़ और 11 नंदनी शर्मा.
बांग्लादेशी महिला टीम: 1 दिलारा अख्तर, 2 जुएरिया फिरदौस, 3 शोभना मोस्तारी, 4 निगार सुल्ताना (कप्तान), 5 शर्मीन अख्तर, 6 शोरना अख्तर, 7 फा हिमा खातून, 8 नाहिदा अख्तर, 9 राबेया खान, 10 सुल्ताना खातून और 11 मारुफा अख्तर.
यह भी पढ़ें- BRICS और साथ-साथ क्रिकेट भी, 13 सितंबर को होगा महामुकाबला, डीडीसीए ने सुना दिया अपना फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं