Harmanpreet Kaur record, IND vs PAK: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक खास कमाल अपने करियर में कर दिखाया है. हरमनप्रीत कौर अब महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं. ऐसा कर हरमनप्रीत ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मिताली राज ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 726 रन बनाईं थी. लेकिन अब हरमनप्रीत, पूर्व कप्तान मिताली राज से आगे निकल गईं हैं. वैसे महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम हैं जिन्होंने 1,216 रन बनाई हैं.
महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन
- 762 - हरमनप्रीत कौर (34 पारी)
- 726 - मिताली राज (23 पारी)
- 549 - स्मृति मंधाना (26 पारी)
- 408 - जेमिमा रोड्रिग्स (20 पारी)
- 375 - पुनम राऊत (15 पारी)
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
- सूज़ी बेट्स (न्यूज़ीलैंड): 1,216 रन
- स्टेफ़नी टेलर (वेस्ट इंडीज़): 1,014 रन
- एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया): 1,008 रन
- मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया): 992 रन
मैच की बात करें तो भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की शेफाली वर्मा मैच में केवल 6 रन बनाकर आउट हो गईं. हरमन ने मैच में 36 रन की पारी खेली, भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए. पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट मिला.
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं