भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में ताबड़तोड़ शतक जड़ा है. हरमनप्रीत कौर ने केंटबरी के सेंट लोरेंस ग्राउंड पर हो रहे मुकाबले में अपने वनडे करियर का पांचवां शतक जड़ा और टीम इंडिया को वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की. हरमनप्रीत ने अपनी इस नाबाद पारी के दौरान मंधाना के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी की.
मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी की
हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 111 गेंदों पर नाबाद 143 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके और 4 छक्के भी लगाए. हरमनप्रीत कौर ने वनडे में अपने पांचवें शतक के साथ ही स्मृति मंधाना के वनडे में पांच शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. यह दोनों बल्लेबाज अब महिला वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं. वहीं भारतीय महिला टीम के लिए वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है, जिन्होंने सात शतक लगाए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1⃣4⃣3⃣* Runs
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 21, 2022
1⃣1⃣1⃣ Balls
1⃣8⃣ Fours
4⃣ Sixes
Talk about setting the stage on fire 🔥 🔥, the Harmanpreet Kaur way! 👏 👏 #ENGvIND
Describe that stunning knock from the #TeamIndia captain using an emoji!
Follow the match ▶️ https://t.co/dmQVpiNH4h pic.twitter.com/tgOARIEqYC
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बात अगर मुकाबले की करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को 12 रनों के स्कोर पर शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा. शेफाली 8 रन बनाकर आउट हुईं. स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई. भाटिया 26 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटीं. वहीं स्मृति मंधाना ने 40 रनों का योगदान दिया. मंधाना ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे में अपने 3 हजार रन भी पूरे किए.
इसके बाद हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल ने चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया. हरलीन ने 58 रनों की पारी खेली. हरलीन के आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने पूजा वस्त्राकर के साथ 50 रनों की साझेदारी की. पूजा के आउट होने के बाद क्रीज पर आईं दीप्ति शर्मा के साथ हरमनप्रीत ने 71 रनों की साझेदारी की. हरमनप्रीत और दीप्ति की जोड़ी ने आखिरी के चार ओवरों में 71 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 333 तक पहुंचाया. वनडे फार्मेट में भारतीय महिला टीम का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम का यह सर्वोच्च स्कोर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं