विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2019

हार्दिक पंड्या को एक और बड़ा झटका, दिग्गज कंपनी ने खत्म किया करार, 'बड़ा नुकसान'

निश्चिचत ही, यह हार्दिक पंड्या के लिए एक बड़ा झटका है. और बोर्ड से सजा मिलने के बाद उनका आर्थिक नुकसान भी होना शुरू हो गया है

हार्दिक पंड्या को एक और बड़ा झटका, दिग्गज कंपनी ने खत्म किया करार, 'बड़ा नुकसान'
केएल राहुल व हार्दिक पंड्या विवादित शो के दौरान
  • करीब 10 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं हार्दिक
  • कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबैस्डर हैं हार्दिक
  • मुंबई इंडियंस ने पिछले साल 11 करोड़ में रिटेन किया था
नई दिल्ली:

विवादित कमेंट मामले में पहले ही से टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया (#INDvAUS, #INDvsAUS) के बीच दौरे से ही वापस भेजे जा चुके ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और केए राहुल पर मैदान के बाहर भी मार पड़नी शुरू हो गई है. अब एक अग्रणी कंपनी जिलेट (Gillette drops Hardik Pandya) ने हार्दिक पंड्या के साथ अपना करार खत्म कर दिया है. और इससे हार्दिक पंड्या को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ेगा. पिछले करीब दो साल के दौरान हार्दिक पटेल कंपनियों के बीच तेजी से ब्रांड के रूप में उभरते थे. और धीरे-धीरे उनके खाते में बड़े विज्ञापन जमा होना शुरू हो गए थे. लेकिन अब ताजा विवाद के बाद लग रहा है कि बाजार की दुनिया में भी उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हार्दिक पंड्या का हालिया बयान जिलेट के मूल्यों के अनुरूप नहीं है. उन्होने कहा कि हमारे अगले निर्णय होने तक हमने हार्दिक पंड्या के साथ अपने करार से बाहर आने का फैसला किया है. जिलेट के साथ पूर्व में राहुल द्रविड़ सही कई बड़ी सेलीब्रिटयों का करार रहा है. 

यह भी पढ़ें:  हार्दिक पंड्या व केएल राहुल निलंबित हो गए, हरमनप्रीत कौर का क्या, बीसीसीआई अधिकारी ने ही बोर्ड को घेरा

निश्चिचत ही, यह हार्दिक पंड्या के लिए एक बड़ा झटका है. और बोर्ड से सजा मिलने के बाद उनका आर्थिक नुकसान भी होना शुरू हो गया है. निश्चित ही, जिलेट के इस फैसले के बाद और भी कंपनियां हार्दिक से अपना पल्ला झाड़ने पर विचार करेंगी.  वहीं उनकी आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस पर भी उन्हें सजा देने का दवाब पड़ रहा है. पिछले साल मार्च के महीने में ही "गल्फ ऑयल" ने हार्दिक पंड्या को अपना ब्रांड एंबैसडर बनाया था. 

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली के विचार सुनिए. 

कुल मिलाकर हार्दिक पंड्या का वक्त बहुत ही खराब चल रहा है. और उन पर चौतरफा मार पड़ रही है. बता दें कि हार्दिक प्रति विज्ञापन करीब दो करोड़ रुपये फीस लेते हैं. हालांकि, रविवार को ही हार्दिक के पिता ने अपने बेटे का यह कहते हुए बचाव किया था कि हार्दिक ने ये तमाम बातें मनोरंजन करने के लिए कही थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, KL Rahul, Gillette Drops Hardik Pandya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com