विज्ञापन

Valentine's Day 2026: हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड माहिका पर लुटाया प्यार, गुदवाया 'M' नाम का टैटू

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस बार अपने वैलेंटाइन डे को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया.

Valentine's Day 2026: हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड माहिका पर लुटाया प्यार, गुदवाया 'M' नाम का टैटू
हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन पर गर्लफ्रेंड को दिया खास तोहफा

Valentine's Day 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस बार अपने वैलेंटाइन डे को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया. हार्दिक ने अपनी गर्दन के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का पहला अक्षर ‘M' टैटू के रूप में बनवाया, जो उनके प्यार और रिश्ते की गहराई को दर्शाता है. यह खास टैटू मुंबई के मशहूर स्टूडियो Aliens Tattoo में बनाया गया. इस टैटू को सेलेब्रिटी टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली और लीड आर्टिस्ट तुषार मराने ने मिलकर तैयार किया. टीम के मुताबिक, यह सिर्फ एक सिंपल टैटू नहीं है, बल्कि एक खास कहानी को दर्शाता है.

आर्टिस्ट ने समझाया टैटू का मतलब 

शुरुआत में हार्दिक का प्लान काफी साधारण था. वह सिर्फ माहिका के नाम का पहला अक्षर ‘M' बनवाना चाहते थे. लेकिन जब उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में आर्टिस्ट्स से बातचीत की, तो आइडिया धीरे-धीरे एक बड़े और खास डिजाइन में बदल गया. आर्टिस्ट्स ने उनके रिश्ते की भावना को समझकर उसे टैटू के जरिए दिखाने का फैसला किया. इस टैटू की खास बात इसका डिजाइन है. इसमें दो तेंदुए बनाए गए हैं. पहला तेंदुआ बहुत ही मजबूत और रियलिस्टिक अंदाज में दिखाया गया है, जो हार्दिक की ताकत, मेहनत और आत्मविश्वास को दर्शाता है. वहीं दूसरा तेंदुआ लाइन आर्ट में बनाया गया है, जो पहले तेंदुए के चारों ओर घूमता है. इसी डिजाइन के अंदर माहिका का पहला अक्षर ‘M' छिपा हुआ है. यह उनके रिश्ते में एक-दूसरे के साथ जुड़ाव और संतुलन को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: सेना में हुआ रिजेक्ट, किया दर्जी का काम, 20 की उम्र में उठाई पत्नी की अर्थी, फिर सिनेमा में हुई एंट्री और बन गया कॉमेडी का बाप

टैटू आर्टिस्ट सनी भानुशाली ने इस डिजाइन के पीछे की सोच के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने हार्दिक से बातचीत की, तो उन्हें समझ आया कि वह और माहिका एक-दूसरे को मजबूत बनाते हैं. दोनों का रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक-दूसरे के लिए सपोर्ट सिस्टम भी हैं. इसी भावना को दिखाने के लिए तेंदुए का कॉन्सेप्ट चुना गया, जो ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है.

यह टैटू सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं है, बल्कि एक इमोशनल याद भी है. ऐसे टैटू समय के साथ और खास बन जाते हैं, क्योंकि वे किसी खास पल या भावना को हमेशा के लिए अपने साथ जोड़ लेते हैं. हार्दिक का यह कदम दिखाता है कि वह अपने रिश्ते को कितना महत्व देते हैं. वैलेंटाइन डे पर इस तरह का सरप्राइज देना उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस टैटू की तारीफ कर रहे हैं और इसे सच्चे प्यार की निशानी बता रहे हैं. हार्दिक का यह अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी दिल जीतना जानते हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैं हूं डॉक्टर श्रीलीला', एमबीबीएस के बाद एक्ट्रेस ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- संघर्ष, आंसू और मेहनत...

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, Mahieka Sharma, Hardil Pandya Tattoo, Hardik Pandya Girlfriend, Valentine's Day 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com