Hardik Pandya bald look goes viral on social media: हार्दिक पंड्या इन दिनों टीम इंडिया से बाहर हैं. फैन्स उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में सुप्रभातम सेवा में भाग लेने पहुंचे थे. इस दौरान हार्दिक बिल्कुल अलग लुक में दिखे, हार्दिक ने अपना सर मुंडवा रखा था. हार्दिक के इस गंजे वाले लुक को देखकर फैन्स हैरान थे. हार्दिक का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर हार्दिस की इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए, जिनमें उन्हें पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक कपड़ों में देखा जा सकता है. पंड्या के क्लीन-शेव लुक ने अपने आध्यात्मिक महत्व के कारण काफी ध्यान खींचा, लेकिन उनकी इस यात्रा का समय ऐसे समय में आया है जब वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं.
Hardik Pandya gives Tirupati Balaji prasad to a security guard. ❤️
— Sonu (@Cricket_live247) August 2, 2026
Hardik Pandya always follows Sanatan Dharma. pic.twitter.com/pxANSiIpHt
क्या हार्दिक CSK जा रहे हैं?
आने वाले IPL सीजन की ट्रेड विंडो से पहले, मैदान के बाहर मुंबई इंडियंस के साथ पंड्या के भविष्य को लेकर तेजी से अफवाहें फैल रही हैं. ऐसी खबरें हैं कि कई फ्रेंचाइजी इस बड़े ऑल-राउंडर को अपनी टीम में शामिल करने को इच्छुक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स एक बड़े ट्रेड डील के जरिए हार्दिक को हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे है. मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि MI और CSK के बीच शुरुआती बातचीत 'प्लेयर-प्लस-कैश' ट्रेड पैकेज (खिलाड़ी और नकद के बदले खिलाड़ी का लेन-देन) पर केंद्रित रही है.
मुंबई इंडियंस ने तोड़ी चुप्पी
अब इन खबरों को लेकर मुंबई इंडियंस की ओर से चुप्पी तोड़ी गई है. फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने स्पोर्टस्टार को बताया, "हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू अभी चल रहा है और हम टीम के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं, रिपोर्ट के उलट, हम खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं, ऐसा रिव्यू पूरा होने के बाद ही संभव होगा. कई विकल्पों और विचारों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें समय लगता है; इसलिए, अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है."
ये भी पढ़ें- क्या CSK में जा रहे Hardik Pandya? ट्रेड की खबरों पर मुंबई इंडियंस ने दे दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं