Hardik Pandya Vs Jasprit Bumrah: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) जसप्रीत बुमराह पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग पोजिशन समझाने के क्रम में पंड्या तेज गेंदबाज बुमराह पर जोर से चिल्लाते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल है. (IPL 2024 MI vs KKR)
कप्तानी संभालने के बाद से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya in IPL 2024) काफी आक्रमकता अपनी कप्तानी में दिखा रहे हैं लेकिन टीम का कोई भी भला नहीं हो पा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर चिल्लाते हुए देखा गया. दरअसल, पांड्या फील्डिंग सजा रहे थे, तभी उन्होंने 30 गज के घेरे में मौजूद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को वापस बाउंड्री पर जाने का आदेश दिया. थोड़ी देर बाद, पंड्या बाउंड्री की ओर बढ़ रहे बुमराह पर चिल्लाने लगे. बुमराह निराश होकर बस मुस्कुराए जा रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 17वें ओवर में घटित हुई थी. उस ओवर में हार्दिक को एक चौका भी लगा. अपने चार ओवरों में, MI के कप्तान ने 44 रन देकर दो विकेट लिए थे.
Hardik pandya disrespecting Jasprit bumrah 💔💔 pic.twitter.com/BH5bzYTYR8
— Vishu Saroha (@Saroha80986281) May 4, 2024
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 अभियान बेहद खराब रहा है. 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में संघर्ष कर रही है. 11 मैचों में टीम ने केवल 3 जीत ही हासिल करने में सफलता पाई है. मुंबई के लिए प्ले ऑफ में पहुंचना न के बराबर है.
ये भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप के समीफाइनल में कौन सी टॉप 4 टीमें पहुंचेगी, पैट कमिंस ने की भविष्यवाणी
वहीं, आईपीएल 2024 के प्वाइंट्स टेबल (IPL 2024 Points Table) की बात की जाए तो केकेआर इस समय नंबर वन पर है तो वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान है, तीसरे नंबर पर सीएसके की टीम मौजूद हैं. इसके अलावा नंबर 4 पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं