प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें संस्करण में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना द्वारा ध्वस्त किए गए आतंकवादी ठिकानों की तस्वीरें साझा कीं. यह पहला अवसर था जब प्रधानमंत्री ने इस सैन्य अभियान के बाद राष्ट्र को संबोधित किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक निर्णायक मोड़ बताया और भारतीय सशस्त्र बलों की सटीकता और साहस की सराहना की उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जिसमें 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत विकसित स्वदेशी रक्षा तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था. इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के नौ प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया गया था. जिनमें से अधिकांश पूरी तरह से नष्ट हो गए थे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर यह संदेश दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती ताकत और निर्णायक नेतृत्व का भी प्रमाण है.
'मन की बात' कार्यक्रम में साझा की गई तस्वीरों में लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षण शिविरों और अन्य आतंकवादी ठिकानों की तबाही स्पष्ट रूप से दिखाई गई है. इन तस्वीरों में बमबारी से हुए गड्ढे, नष्ट हुए भवन और बर्बाद हुई सैन्य संरचनाएं शामिल हैं, जो भारतीय वायुसेना और सेना की सटीकता और योजना की सफलता को दर्शाती हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेना ने अत्यधिक सावधानी बरती, जिससे नागरिक क्षेत्रों को नुकसान नहीं पहुंचा और केवल आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि यह अभियान हमारी सैन्य ताकत, रणनीतिक सोच और मानवीय मूल्यों का संगम है.
ये भी पढ़ें: - हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है... 'मन की बात' में बोले PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं