T20 World Cup 2024 semifinalist Prediction: टी20 वर्ल्ड कप में टॉप 4 टीमें कौन सी होगी, इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अभी ही भविष्यवाणी कर दी है. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कमिंस ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर पूछे गए सवाल पर रिएक्ट किया है और जो जवाब दिया है उसने महफिल लूट ली है. दरअसल, पैट कमिंस ने इंटरव्यू में पूछा गया कि आपके अनुसार इस टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप 4 टीमें कौन सी होगी? इस सवाल पर कमिंस ने कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया और सीधे तौर पर कहा, "य़कीनन एक टीम ऑस्ट्रेलिया होगी, इसके अलावा बाकी की तीन टीमें आप चुन लें." वहीं, जब कमिंस को बाकी की तीन टीम के नाम लेने पर जोर दिया गया तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "कोई भी तीन हो परवाह नहीं."
पैट कमिंस का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि जून में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. पहली बार आईसीसी का बड़ा इवेंट अमेरिका में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता पाई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बार मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरूआत करेगी. बता दें कि कमिंस टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान हैं. पिछले साल के वनडे वर्ल्ड कप में कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाली थी और टीम ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाया था.
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिच मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैट वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा
Question - your Top 4 teams for the T20 World Cup?
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 5, 2024
Pat Cummins - Definitely Australia, the other 3 you can choose.
Question - which 3 do you want?
Pat Cummins - don't care, you can pick any of them. pic.twitter.com/jyk7s5BiYZ
टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की है तो वहीं दूसरी ओर भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने एक-एक बार खिताब जीतने में सफलता हासिल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं