IND vs PAK: Hardik Pandya's Girlfriend Mahieka's Visit at Team Hotel : बीसीसीआई ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खिलाड़ियों के लिए परिवार के साथ न रहने की सख्त नियम बनाई है. लेकिन हार्दिक पंड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ लगातार नजर आ रहे हैं.सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में, हार्दिक को माहिका का हाथ पकड़े टीम होटल के अंदर चलते हुए देखा गया है. लेकिन जिस बात ने फैंस को हैरान कर दिया, वह यह थी कि हार्दिक होटल की लॉबी में चलते समय बाथरोब पहने हुए थे.सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैन्स यह समझ नहीं पा रहे हैं कि बीसीसीआई के नियम के बाद भी भी हार्दिक बिना किसी झिझक के होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय कैसे बिता पा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के कुछ ही समय बाद, हार्दिक के नया टैटू बनवाने की खबर सामने आई. वैलेंटाइन डे के मौके पर, ऑल-राउंडर ने टैटू बनवाया, और यह टैटू अपनी लेडीलव को डेडिकेट भी किया. टैटू में दो तेंदुए और माहिका के नाम के पहले अक्षर 'M' उनकी गर्दन के पीछे बने हैं.
फैन्स उठा रहे सवाल
माहिका शर्मा को हार्दिक पांड्या के साथ टीम होटल में देखा गया, जिससे BCCI के आदेश पर सवाल उठे, क्योंकि खिलाड़ियों को छोटे टूर और टूर्नामेंट के दौरान अपनी वाइफ और गर्लफ्रेंड ..परिवार के सदस्यों को टीम होटल या बायो-बबल के अंदर रखने की इजाज़त नहीं है. एक और वीडियो में उन्हें होटल के अंदर घूमते हुए देखा गया. अगर खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और पार्टनर उनके साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें अपने खर्चे पर दूसरे होटल में अलग से इंतज़ाम करना होगा. इस घटना पर मिली-जुली राय सामने आई है, कुछ लोग हार्दिक पांड्या पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने BCCI के आदेश का उल्लंघन किया है. तो कुछ ने पंड्या को इस मामले में सपोर्ट किया है.
Hardik pandya is in colombo with his girlfriend. They're traveling together and looking absolutely stunning as always ! pic.twitter.com/kVEVT67pQB
— Indian First (@MaheshJain68174) February 13, 2026
Abhi family member nahi hai vo isliye ghoom rahi saath 🤣
— cricketplusmeme (@cricketplusmem_) February 13, 2026
No family allowed? 🤔
— lokesh logu (@lokiMSD93) February 13, 2026
Yeh sahi nhi h...😭
— Captain Rohit 45 (@Captain45_Rohit) February 13, 2026
BCCI के नियम क्या है?
बीसीसीआई ने बदले हुए नियम लागू किए हैं, जिनके मुताबिक परिवार सिर्फ़ 45 दिनों से ज़्यादा लंबे टूर पर ही खिलाड़ियों के साथ रह सकते हैं. इसके अलावा, उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा 14 दिनों तक ही उनके साथ रहने की इजाज़त है. दरअसल, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 इस क्राइटेरिया में नहीं आता है, इसलिए मैचों के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार नहीं देखे गए हैं. खिलाड़ियों के परिवारों को मैच देखने के लिए अपना इंतज़ाम खुद करना होगा, लेकिन उन्हें टीम होटल में साथ रहने की इजाजत नहीं मिलेगी. इस सख़्त नियम के पीछे मुख्य कारण यह था कि खिलाड़ी मुख्य रूप से खेल पर ध्यान दें और मैदान के बाहर कोई ध्यान भटकाने वाली चीज़ न हो. लेकिन माहिका शर्मा के बायो बबल के अंदर होने से BCCI की नियम लागू करने की क्षमता पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि T20 वर्ल्ड कप 2026 जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं