Harbhajan Singh Vs Sreesanth: पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के बीच हुआ 'थप्पड़ कांड' आईपीएल इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक माना जाता है. आईपीएल के पहले सीजन में घटी ये घटना हर साल उस समय चर्चा में आ जाती है, जब आईपीएल का आयोजन हो रहा होता है.एस. श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर बयान देते हुए उस घटना को फिर से चर्चा में ला दिया है. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर तीखा हमला करते हुए उन पर इस घटना से आर्थिक लाभ कमाने का आरोप लगाया है. और साथ ही श्रीसंत ने उनसे बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की चुनौती भी दे डाली, श्रीसंत के बयान के बाद अब हरभजन सिंह का एक पोस्ट सामने आया है.

भज्जी ने सोशल मीडिया इंस्टा पर एक वीडियो साझा किया और कहा, "किसी को बहुत खूब कहा है कि करने दो जो लोग बकवास करते हैं, हमेशा खाली बर्तन ही तो आवाज़ करते हैं.." इस लाइन का मतलब है, "किसी ने सही कहा है, लोगों को बकवास करने दो, हमेशा खाली बर्तन ही शोर मचाते हैं.." भज्जी ने अपने पोस्ट में श्रीसंत का नाम नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया को दोनों बयानों को जोड़ने में ज़्यादा समय नहीं लगा. फैन्स भज्जी के इस वीडियो को श्रीसंत को जवाब देना बता रहे हैं.
हमेशा खाली बर्तन ही शोर मचाते हैं
लल्लनटॉप में दिए इंटरव्यू में श्रीसंत ने हरभजन को सीधे चुनौती दी और रिंग में उनका सामना करने के लिए कहा, श्रीसंत ने कहा, "भज्जी, मैं तुम्हें चुनौती देता हूं, अगर तुम्हें थप्पड़ वाली घटना और मुझसे इतनी ही दिक्कत है, और तुम इतना कमाते हो... तो मुझे भी कमाने दो.. रिंग में आओ. मैं तुम्हें दिल से बुला रहा हूं. अगर तुममें थोड़ी भी आत्म-सम्मान की भावना है, तो चलो विज्ञापन वगैरह न करें..सभी मलयाली और सभी सरदारों के लिए, सचमुच आओ. मैं इंतज़ार कर रहा हूं."
ये भी पढ़ें- ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!
ये भी पढ़ें- श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं