विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2021

दूसरी बार पिता बनेंगे हरभजन सिंह, वाइफ गीता बसरा ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. अभिनेत्री गीता बसरा और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को बताया कि वे अपने घर में दूसरी संतान के आने की तैयारी कर रहे हैं.

दूसरी बार पिता बनेंगे हरभजन सिंह, वाइफ गीता बसरा ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
हरभजन सिंह दूसरी बार बनेंगे पिता

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. अभिनेत्री गीता बसरा और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को बताया कि वे अपने घर में दूसरी संतान के आने की तैयारी कर रहे हैं. बसरा (37) ने इंस्टाग्राम पर सिंह और अपनी चार वर्षीय बेटी हिनाया हीर प्लाहा के साथ तस्वीरें साझी की. तस्वीर में हिनाया एक टी-शर्ट थामे दिख रही हैं, जिसपर लिखा है, ''जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हूं''बसरा ने तस्वीर के साथ लिखा है, ''जल्द ही. जुलाई 2021''. जैसे ही यब खबर सोशल मीडिया पर आई फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं.

Ind vs Eng: अहमदाबाद में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच की पिच को लेकर ICC ने सुनाया बड़ा फैसला

साल 2015 में गीता बसरा और भज्जी की शादी हुई थी. करीब सालभर में दोनों को एक बच्ची हुई थी. बता दें कि इस साल आईपीएल में भज्जी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खेलते दिखेंगे. हऱभजन सिंह को सीेसके ने ऑक्शन से पहले ही रिलीज कर दिया था. आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है. आईपीएल 2021 के पहले मैच में मुंबई और आरसीबी की टीम आमने-सामने होगी

राशिद खान ने गजब कर डाला, 21वीं सदी में एक टेस्ट मैच में ऐसा कमाल का रिकॉर्ड बनाने वाले पहले गेंदबाज बने

भज्जी ने अबतक आईपीएल में 160 मैच खेले हैं और 150 विकेट लेने में सफल रहे हैं. हऱभजन आईपीएल में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं. अपने टेस्ट करियर में भज्जी ने 417 विकेट, 269 वनडे विकेट और 25 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने में सफल रहे हैं.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harbhajan Singh, Kolkata Knight Riders, Indian Premier League 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com