- ब्रावो ने आईपीएल में पूरे किए 150 विकेट
- चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
- तोड़ दिया अश्विन के रिकॉर्ड को
KKR Vs CSK IPL 2020 21st Match: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 3 विकेट लेते ही ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) सीएसके (Chennai Super Kings) की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, केकेआर के खिलाफ ब्रावो ने 3 विकेट लिया और यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ऐसा करते ही दिग्गज ऑलराउंडर ने अश्विन (Ashwin( के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अश्विन ने आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते हुए 120 विकेट लिए थे. इसके साथ-साथ डीजे ब्रावो आईपीएल में 150 विकेट लेने में भी सफल हो गए हैं. आईपीएल के इतिहास में 150 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने हैं. ब्रावो से पहले मलिंगा, अमित मिश्रा. पीयूष चावला और हरभजन सिंह 150 विकेट से ज्यादा विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है. मलिंगा ने 170 विकेट, अमित मिश्रा ने 160 विकेट, पीयूष चावला ने 156 विकेट और भज्जी ने आईपीएल में 150 विकेट लिए हैं. बता दें कि आज ब्रावो का बर्थडे है और अपने जन्मदिवस पर ऑलराउंडर ने आईपीएल में 150 विकेट लेने का कमाल अपने नाम किया.
सीएसके के खिलाफ केकेआऱ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए केकेआर 20 ओवर में केवल 167 रन ही बना सका, कोलकाता की ओर से सबसे ज्यादा रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए हैं. त्रिपाठी ने 81 रनों की शानदार पारी खेली. राहुल त्रिपाठी ने अपने आईपीएल करियर का 5वां अर्धशतक जमाया. केकेआर की ओर से आजके मैच में सुनील नरेन ओपनिंग करने नहीं आए, शुभमन गिल और त्रिपाठी ने केकेआऱ की ओर से आजके मैच में ओपनिंग की थी.
चेन्नई की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन ब्रावो ने लिए, ब्रावो ने 3 विकेट लिए तो वहीं सैम कुरेन, कर्ण शर्मा और शार्दुल ठाकुर के खाते में 2-2 विकेट आए. डीजे ब्रावो टी-20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं