विज्ञापन
31 seconds ago

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2026 Qualifier 2: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही राजस्थान रॉयल्स को रियान पराग के रूप में तीसरा झटका लगा.जेसन होल्डर ने पराग का शिकार किया. इससे पहले रवींद्र जडेजा रिटायर्ड हर्ट हुए. उन्हें इंजरी  हुई है, वो अचानक मैदान से लौट गए. दूसरी छोर पर वैभव खड़े हैं और आज संभल कर खेल रहे हैं. वैभव आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें, राजस्थान ने 9 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं. ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर आउट हुए. उनसे पहले जायसवाल 1 रन बनाकर आउट हुए. बता दें, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान कुछ कंफ्यूजन हुआ. सिक्का उछालने से पहले पराग ने ही हेड कर दिया था. लेकिन फिर गिल ने सिक्का उछाला. हालांकि, गिल के सिक्का उछालने के बाद पराग ने कोई कॉल नहीं दिया था. जिसके बाद मैच रेफरी ने दोबारा टॉस करवाने का फैसला लिया. इस बार भी सिक्का पराग के पक्ष में ही गिरा. (Live Scorecard)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

GT vs RR Live Score: एक और विकेट

राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौटी. जोफ्रा आर्चर को जाना होगा. एक बार  फिर बड़ा शॉर्ट मारने का प्रयास था. जोस बटलर ने विकेट के पीछे आसान कैच लिया. 146 की रफ़्तार. गिरने के बाद हल्का कांटा बदली. गेंद बाहरी किनारा लेकर गई और बाकी काम जोस बटलर ने किया. जोफ्रा आर्चर 7 रन बनाकर आउट. 

12.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 118/5 

GT vs RR Live Score: अर्द्धशतक की ओर वैभव

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. आज वो काफी संभल कर खेल रहे हैं. टाइम नहीं कर पा रहे हैं. इस ओवर से 2 रन आए हैं. पिच आसान नहीं है. अतिरिक्त बाउंस है पिच पर. रूक कर आ रही है गेंद.  

12.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 111/4 

GT vs RR Live Score:दासुन शनाका आउट

दासुन शनाका आउट हुए. जोस बटलर ने कैच किया. उंगली उठ गई है और गुजरात मैच में वापसी करने की कोशिश कर रही है. होल्डर एक बार फिर विकेट लेने में सफल हुए. यह मिडिल ओवर गुजरात को वापसी करवा रहे हैं. यह एक बैक ऑफ़ ए लेंथ डिलीवरी थी जो एंगल से वापस आई. शनाका पुल के लिए गए थे. लेकिन उनके ग्लव से निकलकर कीपर के पास एक आसान कैच गया. दासुन शनाका 3 रन बनाकर आउट. 
11.3 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 109/4 

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा का अच्छा ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 6 रन आए हैं. गुजरात की कोशिश यहां पर राजस्थान को जल्द से जल्द रोकना चाहेगी. पिच बिल्कुल आसान नहीं है. ड्रेसिग रूम में रवींद्र जडेजा को कुछ ट्रीटमेंट मिल रहा है.  
11.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 109/3

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: साई सुदर्शन ने छोड़ा कैच

साई सुदर्शन ने कैच छोड़ दिया है यहां पर. यह मैच का सबसे बड़ा पल हो सकता है. यह कैच कितना महंगा पड़ेगा गुजरात को? कनेक्शन नहीं हुआ था. सुदर्शन शुरुआत में स्लो रहे, मिस जज कर गए. सुदर्शन गेंद तक पहुंच गए थे, लेकिन आखिरी पलों में गेंद उनके हाथ से छिटक गई. 
10.2 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 107/3

GT vs RR Live Score: रियान पराग आउट

रियान पराग आउट. कगिसो रबाडा ने कैच किया. रबाडा डीप में थे और रियान पराग आउट हो गए. पैड्स पर फुल बॉल थी और फ्लिक किया. लेकिन पराग इसे बड़ी बाउंड्री पर नहीं कर पाए थे. उन्होंने इसे अच्छी तरह से टाइम किया, लेकिन उन्हें दूरी नहीं मिली और रबाडा ने डीप मिड-विकेट पर कोई गलती नहीं की. रियान पराग ने 6 गेंदों में 11 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. 

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: राजस्थान के 100 पूरे

राजस्थान के 100 रन पूरे हुए. इस ओवर से 18 रन आए. रियान पराग ने आने के साथ ही प्रहार शुरू किया. ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और अगली गेंद पर छक्का. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया. वैभव धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. अगर आज वैभव पचासा लगाते हैं यह तो उनका आईपीएल इतिहास का सबसे स्लो अर्द्धशतक होगा. 
9.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 100/2

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: रवींद्र जडेजा रिटायर्ड हर्ट

रवींद्र जडेजा रिटायर्ड हर्ट हुए हैं. पक्का नहीं पता कि क्या हुआ, लेकिन राजस्थान को ओवर के बीच में कुछ मेडिकल मदद लेनी पड़ी थी और अब वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जा रहे हैं. राजस्थान उम्मीद करेगी कि यह कुछ सीरियस न हो. उन्हें आज रात बाद में उनकी बॉलिंग की ज़रूरत पड़ सकती है.

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: वैभव ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंसी ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में पावरप्ले में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आज पावरप्ले  के अंदर उन्होंने 31 रन बनाए हैं. 

IPL एडिशन में ओवर 1-6 में सबसे ज़्यादा रन

  • 521 - वैभव सूर्यवंशी 2026 में (SR: 233.63)
  • 467 - डेविड वार्नर 2016 में (SR: 150.16)
  • 402 - ट्रैविस हेड 2024 में (SR: 208.29)
  • 402 - साई सुदर्शन 2025 में (SR: 155.81)
  • 382 - एडम गिलक्रिस्ट 2009 में (SR: 165.36)

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: सिंगल ले रहे वैभव

वैभव सूर्यवंशी सिंगल ले रहे हैं. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं सभी सिंगल. आखिरी ओवर सुंदर डालने आए थे. इस पिच से अभी तक तो गेंदबाजों को मदद मिली है. पिच पर दो दिन पहले मैच हुआ था और दूसरी पारी में पिच और स्लो होगी.
7.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 76/2

GT vs RR Live Score: पावरप्ले में बटोरे 70

राजस्थान ने पावरप्ले में 70 रन बटोरे हैं. इस ओवर से 16 रन आए हैं. प्रसिद्ध पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंकने आए थे. इस ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का आया था. जबकि ओवर चौथी और आखिरी गेंद पर चौका आया और यह बाउंड्री रवींद्र जडेजा ने लगाई. रवींद्र जडेजा का स्ट्राइक रेट अभी वैभव सूर्यवंशी से अधिक है.

6.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 70/2

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: ओवर की आखिरी गेंद पर चौका

मोहम्मद सिराज का कंधा चोटिल हुआ है वो दर्द में दिख रहे हैं. वे दर्द से कराह रहे हैं. लेकिन उन्होंने अपना पूरा ओवर किया. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. राजस्थान का स्कोर 50 पार हुआ. सिराज ड्रेसिंग रूम वापस लौट रहे हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. 
5.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 54/2

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: वैभव का हवाई फायर

वैभव सूर्यवंशी ने मैच का पहला छक्का लगाया. 14वीं गेंद पर छक्का लगाया. वैभव का स्ट्राइक रेट 192 का है. 14 गेंद में 27 रन बना चुके हैं. वैभव जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, यह स्लो पारी लगेगी आपको उनकी. राजस्थान का स्कोर 50 के करीब है और अब पावरप्ले के दो ओवर बाकी हैं. ओवर की आखिरी गेंद वैभव के स्लॉट में थी और उन्होंने इसे सीधे डाउन द ग्राउंड हिट किया. 153 की रफ्तार की गेंद का ये हाल. जबरदस्त शॉर्ट.

4.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 45/2

GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Live Score: रबाडा को जड़ा चौका

रबाडा आए थे और उन्हें चौका लगाया. वैभव सूर्यवंशी आज अभी तक एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं. 11 गेंद खेल चुके हैं. आज की पिच आसान नहीं दिख रही है. गेंदबाजी भी बेहतर हो रही है. राजस्थान की कोशिश पावरप्ले में कम से कम 70 रन बटोरने की होगी.

Vaibhav Sooryavanshi Live Updates: लगातार दो चौके

वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दो चौके लगाए हैं. सिराज हैरान रह गए. इस ओवर से 21 रन आए. तीन चौके वैभव के बल्ले से. जबकि एक वाइड थी, जो बटलर विकेट के पीछे रोक नहीं पाए. अभी तक वैभव जिस तरह से खेल रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि गेंद उनके बल्ले पर नहीं आ रही है.

3.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 34/2

Vaibhav Sooryavanshi Live: आज टाइम नहीं कर पाए रहे वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक दो हवाई फायर किए हैं और दोनों बार वो शॉर्ट टाइम नहीं कर पाए हैं. आज लग रहा है कि पिच वैसी नहीं है. गुजरात की नजरें जल्द से जल्द वैभव का विकेट लेने पर होगी, जबकि राजस्थान उम्मीद करेगी कि वैभव ऐसे ही खेलते रहें. 
2.0 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 13/2

GT vs RR Live Score: ध्रुव जुरेल आउट

ध्रुव जुरेल आउट हुए. राजस्थान को दूसरा झटका लगा. गुजरात को इसी तरह की शुरुआत की जरूरत थी. लेकिन अब सूर्यवंशी का भी विकेट चाहिए होगा उन्हें. कगिसो रबाडा ने शिकार किया. शुभमन गिल ने कैच किया. रबाडा का मौजूदा सीजन में पावरप्ले में 19वां विकेट है. रॉयल्स की यह अब तक की खराब शुरुआत रही - अच्छी लेंथ पर और ऑन-साइड पर सीधी जाती हुई गेंद, जुरेल के लिए ऑन-ड्राइव करने के लिए काफी नहीं थी. बल्ला मुड़ा और गेंद का मोटा किनारा लग गया. गिल मिड-ऑफ से पीछे की ओर दौड़े, गेंद पर नज़र रखी और आसान कैच लपका. ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर आउट.

GT vs RR Live Score: सिराज ने किया पहला शिकार

मैच की चौथी गेंद और जायसवाल आउट. सीधे फील्डर के हाथों में शॉर्ट खेल बैठे. मोहम्मद सिराज के खाते में विकेट आया है. प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच लिया. जायसवाल सिर्फ एक रन बनाकर लौटे. बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी. एंगल से अंदर आए. जायसवाल पुल करने के लिए गए. लेकिन कोई कनेक्शन नहीं. बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लपके गए. 

0.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स 2/1

GT vs RR Live Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है. गुजरात के लिए सिराज गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

GT vs RR Live Score: पहला टॉस गुजरात ने जीता

पहला टॉस गुजरात ने जीता था. 

GT vs RR Live Score: टॉस के चलते तय है बवाल

रियान पराग ने हेड्स का कॉल किया था और टेल्स आया था. लेकिन मैच रेफरी - प्रकाश भट्ट - ने ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने कॉल नहीं सुनी और उन्हें टॉस दोबारा करना पड़ा, जिसे रियान पराग ने जीता. 

GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

GT vs RR Live Score: गुजरात में एक बदलाव

शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया कि गुजरात टाइटंस में एक बदलाव हुआ है. उनकी टीम में साई किशोर की वापसी हुई है, जबकि राजस्थान बिना किसी बदलाव के उतरी है.

GT vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान कुछ कंफ्यूजन हुआ. सिक्का उछालने से पहले पराग ने ही हेड कर दिया था. लेकिन फिर गिल ने सिक्का उछाला. हालांकि, गिल के सिक्का उछालने के बाद पराग ने कोई कॉल नहीं दिया था. जिसके बाद मैच रेफरी ने दोबारा टॉस करवाने का फैसला लिया. इस बार भी सिक्का पराग के पक्ष में ही गिरा.

GT vs RR Live Score: अगर बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो?

अगर दूसरे क्वालीफायर में मौसम की मार पड़ती है और बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो इसका फायदा जीटी को मिलेगा. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा गया है. यानी अगर शुक्रवार को बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो नियमों के अनुसार विजेता की घोषणा कर दी जाएगी. इस स्थिति में गुजरात टाइटंस को फाइनल का टिकट मिल जाएगा.

दरअसल, आईपीएल के नियमों के हिसाब से अगर दूसरा क्वालीफायर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो अंक तालिका में बेहतर पोजीशन पर होने वाली टीम आगे बढ़ जाती है. गुजरात ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी.

GT vs RR Live Score: कैसा रहेगी पिच

मैच के दौरान न्यू चंडीगढ़ में बारिश की संभावना लगभग 15 परसेंट है. दोपहर में बहुत गर्मी रही है, तापमान 40 डिग्री के पार है. जिस पिच पर एलिमिनेटर खेला गया था, उसी पिच पर आज का मैच खेला जाएगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी. 

GT vs RR Live Score: रबाडा-सिराज का क्या हाल करेंगे वैभव?

Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से दिखा दिया है कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जा रहा है. उन्होंने मौजूदा सीजन में सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. देखना दिलचस्प होगा कि वह कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज का क्या हाल करते हैं?

IPL 2026 LIVE Updates: ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी

Rishabh Pant Quits as IPL Lucknow Super Giants Captain:आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स लीग स्टेज से प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी. वहीं अब उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया.

GT vs RR Live Score: बारिश की संभावना

गूगल वेदर फोरकास्ट के अनुसार, मैच के दिन बारिश की नौ परसेंट संभावना है.

GT vs RR Live Score: वैभव की नजरें मेगा रिकॉर्ड पर

वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल में अभी तक 932 रन हैं. अगर वो आज 68 रन और बना लेते हैं तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज़ 1000 IPL रन बनाने वाला खिलाड़ी बन जाएंगे. इस टीनएजर ने अब तक इस इवेंट में 402 गेंदें खेली हैं. अभी सबसे तेज़ 1000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है, उन्होंने यह उपलब्धि 545 गेंदों में हासिल की थी.

GT vs RR Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

गुजरात टाइटन्स टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर.


GT vs RR Live Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बात अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों टीमें 10 बार भिड़ी हैं. इस दौरान राजस्थान सिर्फ 3 बार जीत पाई है जबकि गुजरात ने 7 मैच जीते हैं. पिछले 5 मैचों में 3 बार गुजरात जीती है. भले ही राजस्थान का रिकॉर्ड खराब है, लेकिन उसने न्यू चंडीगढ़ में चार मैच खेले हैं और चारों जीते हैं.

GT vs RR Live Score: स्वागत है आपका

नमस्कार, एनडीटीवी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग पर स्वागत है आपका. आज न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर खेला जाना है. इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वो अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलेगी. गुजरात को जहां पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं राजस्थान ने हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में हराकर इस मैच में जगह बनाई है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com