विज्ञापन

GT vs RR, IPL Qualifier 2 Match Today: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो कौन सी टीम पहुंचेगी IPL 2026 के फाइनल में

IPL Qualifier 2 Match Today: शुक्रवार को होने वाले Qualifier 2 मैच के लिए, मुल्लनपुर (न्यू चंडीगढ़) में बारिश का खतरा मंडरा रहा है.  मैच के दिन न्यू चंडीगढ़ का तापमान 23°C से 37°C तक रह सकता है.  

GT vs RR, IPL Qualifier 2 Match Today: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो कौन सी टीम पहुंचेगी IPL 2026 के फाइनल में
GT vs RR, IPL 2026 Qualifier 2: Vaibhav Sooryavanshi to Shubman Gill-

GT vs RR, IPL Qualifier 2 Match Today: आईपीएल 2026 के  दूसरे क्वालीफायर  में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होना है. आजके मैच को जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेगी. बता दें कि दोनों टीमों का परफॉर्मेंस आईपीएल में शानदार रहा है. एक ओर जहां राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई है तो वहीं, गुजरात को पहले क्वालीफायर  में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. 

मुल्लनपुर मौसम अपडेट 

शुक्रवार को होने वाले Qualifier 2 मैच के लिए, मुल्लनपुर (न्यू चंडीगढ़) में बारिश का खतरा मंडरा रहा है.  मैच के दिन न्यू चंडीगढ़ का तापमान 23°C से 37°C तक रह सकता है.  हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़-मोहाली में 60% से 70% बारिश की संभावना है.

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में

अब यदि आजके मैच में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो राजस्थान रॉयल्स को नुकसान होगा. बता दें कि बारिश के कारण यह मैच रद्द हुआ तो प्वाइंट्स टेबल के हिसाब से गुजरात फाइनल में पहुंच जाएगी. प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम दूसरे नंबर पर रही थी तो वहीं, राजस्थान चौथे नंबर पर रही थी. ऐसे में प्वाइंट्स टेबल राजस्थान के आगे रहने के कारण गुजरात फाइनल में पहुंच जाएगी. बता दें कि  इस Qualifier -2 के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है. 

दरअसल, आईपीएल के नियमों के हिसाब से अगर दूसरा क्वालीफायर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो अंक तालिका में बेहतर पोजीशन पर होने वाली टीम आगे बढ़ जाती है. जीटी ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी.

राजस्थान संभावित 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा और सुशांत मिश्रा

गुजरात संभावित 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com