विज्ञापन
This Article is From May 02, 2023

GT vs DC: "मुझे मैच खत्म करना चाहिए था", कप्तान हार्दिक ने खुद पर ली हार के लिए जिम्मेदारी

राहुल तेवतिया ने सात गेंद में तीन छक्कों से 20 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा (23 रन पर दो विकेट) और खलील अहमद (24 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया. 

GT vs DC: "मुझे मैच खत्म करना चाहिए था", कप्तान हार्दिक ने खुद पर ली हार के लिए जिम्मेदारी
नई दिल्ली:

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करीबी मुकाबले में पांच रन की हार के बाद कहा कि विकेट में कोई समस्या नहीं थी और उन्हें अपनी टीम को जीत दिलानी चाहिए थी. दिल्ली के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंड्या (53 गेंद में नाबाद 59, सात चौके) के नाबाद अर्धशतक और अभिनव मनोहर (26) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 62 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 125 रन ही बना सकी. राहुल तेवतिया ने सात गेंद में तीन छक्कों से 20 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा (23 रन पर दो विकेट) और खलील अहमद (24 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया. 

SEPCIAL STORIES:

VIDEO: नवीन-उल-हक ने कप्तान केएल राहुल की भी नहीं मानी, कोहली के साथ सुलह को नहीं हुए राजी

विराट-गंभीर "झगड़े" की तस्वीरों से पटा सोशल मीडिया, तो आयी फनी मीम्स की बाढ़

यह "इन-साइड स्टोरी" है गौतम-विराट "टसल" के पीछे, पिछले ये 3 बड़े विवाद भी निभा रहे भूमिका

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने मोहम्मद शमी (11 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद अमन हकीम खान (44 गेंद में 51 रन, तीन छक्के, तीन चौके) के पहले अर्धशतक से बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 130 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘जाहिर है कि हम किसी भी दिन 129 (130) रन के स्कोर को स्वीकार करते. अंत में राहुल ने हमें वापसी दिलाई. मैंने पूरी कोशिश की लेकिन फायदा नहीं उठा पाया. यह मुझ पर निर्भर करता था. हम उम्मीद कर रहे थे कि बीच में कुछ बड़े ओवर आएं लेकिन उस समय हम लय नहीं पा सके. यह अभिनव के लिए भी नया था.' उन्होंने कहा, ‘यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं खेल को कैसे खत्म नहीं कर पाया. उनके गेंदबाजों को भी पूरा श्रेय जाता है. यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मुकाबले को खत्म नहीं कर सका. मुझे करना चाहिए था.'

विकेट के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘विकेट काफी अच्छा था. मुझे लगता है कि यह विकेटों के दबाव से जुड़ा था. मुझे नहीं लगता कि विकेट ने ज्यादा भूमिका निभाई. यह थोड़ा धीमा था, हम यहां के अभ्यस्त नहीं हैं, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. हमने कुछ शुरुआती विकेट खो दिए, जहां हमें कुछ समय लेना चाहिए था. हम बीच में लय हासिल नहीं कर सके। राहुल ने हमें वापसी दिलाई, नहीं तो वह मैच में काफी आगे थे.' पंड्या ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सिर्फ इतना है कि हम हार गए क्योंकि मैं लय हासिल नहीं कर पाया और हम शुरुआत में विकेट गंवाते रहे और इससे हम दबाव में आ गए.' पंड्या ने कहा कि उन्हें शमी के लिए दुख है. उन्होंने कहा, ‘‘उसके (शमी के लिए) लिए मुझे दुख है. अगर आप इस तरह की गेंदबाजी करते हैं और टीम को 129 पर रोक देते हैं तो मुझे लगता है कि बल्लेबाजों ने निराश किया.'

--- ये भी पढ़ें ---

* Video: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई ज़ोरदार झड़प, आईपीएल में मचा बवाल
* कोहली-गंभीर' के बीच हुई जोरदार झड़प के बाद BCCI एक्शन में, सुनाई ये सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Indian Premier League 2023, Gujarat Giants, Delhi Capitals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com