Gujarat Titans vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है. विपक्षी टीम की तरफ से मिले न्योते को स्वीकार करते हुए शुभमन गिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 32वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 23 गेंद में 217.39 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के देखने को मिले हैं. टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में 79/0 रन है. (Scorecard)
आज के मुकाबले के लिए गुजरात और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैंमसन (कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, मैक्नील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव और अमान खान.
यह भी पढ़ें- हार्दिक की वजह से बिगड़ गया है मुंबई का माहौल, रोहित को क्यों बनाया जाना चाहिए फिर से कप्तान? दिग्गज ने बताया
GT vs CSK LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल करियर का 32वां अर्धशतक
शुभमन गिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 32वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 23 गेंद में 217.39 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के देखने को मिले हैं. टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में 79/0 रन है.
GT vs CSK LIVE: पहले पॉवरप्ले में गुजरात ने ठोके 62 रन, गिल का तूफान जारी
गुजरात टाइटंस की टीम ने अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले में 62 रन बनाए हैं. टीम के लिए शुभमन गिल 18 गेंद में 35 और साई सुदर्शन 18 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. विपक्षी टीम की तरफ से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह और अंशुल कम्बोज ने अबतक गेंदबाजी की है.
GT vs CSK LIVE: गुजरात ने पांच ओवरों में ठोके 48 रन
गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की है. टीम का स्कोर पांच ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 48 रन है. शुभमन गिल 15 गेंद में 27 और साई सुदर्शन 15 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: गिल का प्रहार शुरू, गुजरात ने तीन ओवरों में बनाए 30 रन
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पारी के तीन ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने तीन ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 30 रन बनाए हैं. शुभमन गिल 11 गेंद में 17 और साई सुदर्शन सात गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: जॉनसन ने पहले ओवर में ही लुटाए 23 रन
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पारी का दूसरा ओवर स्पेंसर जॉनसन ने डाला. जहां विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी 15 रन बटोरने में कामयाब रही. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 23 रन है. शुभमन गिल 10 गेंद में 16 और साई सुदर्शन दो गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: सीएसके को झटका, संजू सैंमसन ने चोट लगने के बाद छोड़ा मैदान
संजू सैंमसन चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में अब विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उर्विल पटेल उठा रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: शुभमन गिल ने पहले ओवर में ही जड़ा चौका
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पारी का पहला ओवर मुकेश चौधरी ने डाला. जहां विपक्षी टीम की सलामी जोड़ी आठ रन बटोरने में कामयाब रही. शुभमन गिल पांच गेंद में सात और साई सुदर्शन एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: खेल शुरू, शुभमन गिल और साई सुदर्शन संभाल रहे हैं मोर्चा, CSK को बस जीत मंजूर!
खेल शुरू हो चुका है. गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर मुकेश चौधरी डाल रहे हैं.
GT vs CSK LIVE: CSK के खिलाफ मैच के लिए GT की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.
GT vs CSK LIVE: आज के मुकाबले के लिए CSK की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: संजू सैंमसन (कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
GT vs CSK LIVE: टॉस गंवाने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का बयान
वहीं टॉस गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'अगर टॉस जीतते तो हम भी पहले गेंदबाजी करने का ही चुनाव करते. हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है. साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. अभी काम पूरा नहीं हुआ है. उम्मीद करते हैं हमारे तीन मैच और बेहतर होंगे.'
GT vs CSK LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया दो बदलाव के साथ मैदान में उतर रही है CSK
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. पिच से बाउंस और पेस नजर आ रही है. जिसका हम फायदा उठाना चाहेंगे. हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं. प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट को चुना गया है, जबकि अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह खेल रहे हैं.'
GT vs CSK LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता
आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है.