विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2019

संन्यास के बाद शोएब मलिक ने किया दमदार प्रदर्शन, लगाए ऐसे छक्के कि तोड़ दिए शीशे, देखें VIDEO

संन्यास के बाद शोएब मलिक ने किया दमदार प्रदर्शन, लगाए ऐसे छक्के कि तोड़ दिए शीशे, देखें VIDEO
वर्ल्डकप 2019 में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था शोएब मलिक ने
  • ग्लोबल लीग में वैंकूवर नाइट्स के लिए खेल रहे हैं शोएब मलिक
  • मैच के 13वें और 16वें ओवर में लगाए शानदार छक्के
  • छक्को ने सीएए में लगी खिड़की के शीशे तोड़ दिए
नई दिल्ली:

वर्ल्डकप 2019 (World Cup 2019) के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तानी (Pakistan Cricket team) ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) टी20 क्रिकेट में अभी भी अपना जलवा बनाए हुए हैं. शोएब मलिक इन दिनों ग्लोबल टी20 कनाडा लीग (Global T20 Canada 2019) में खेल रहे हैं. टूर्नामेंट में वह द नाइट्स ( Vancouver Knights) के कप्तान है. बीती रात उनकी टीम का मुकाबला ब्रैम्पटन वॉल्वस (Brampton Wolves) से था. इस मैच में मलिक ने इतने जबरदस्त छक्के लगाए कि ब्रैम्पटन की सीएए विंडो के शीशे तोड़ दिए. पहला छक्का कप्तान ने कीवी (New Zealand Cricket team) खिलाड़ी ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) की गेंद पर मारा तो दूसरा छक्का बहाव रियाज (Wahab Riaz) की गेंद पर उड़ाया.

टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर मुकाबले में द नाइट्स ( Vancouver Knights) का सामना ब्रैम्पटन वोल्वस (Brampton Wolves) से था. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शोएब मलिक (Shoaib Malik) शानदार फॉर्म दिखे. मैच में वॉल्वस के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने 13वां ओवर डाला. इस ओवर में मलिक ने शानदार शॉट मारते हुए गेंद को 68 मीटर कवर बाउंड्री पर मारा. गेंद सीधे जाकर सीएए के अधिकारियों के बैठने वाली कांच की खिड़की से टकराई और कांच टूट गया. ऐसा ही एक दूसरा शॉट उन्होंने वहाब रियाज द्वारा फेंके गए 16वें ओवर में भी मारा. रियाज ने गेंद को शॉर्ट और वाइड ऑफ स्टंप पर फेंका. इस पर मलिक ने पंजों के बल खड़े होकर 67 मीटर ऊंचाई पर शॉट मारा. यह शॉट भी कांच की खिड़की से जाकर टकराया. हालांकि मलिक ने जब ये शॉट लगाए तो उस वक्त अधिकारी विंडो के अंदर मौजूद नहीं थे. 

सुरेश रैना के घुटने का ऑपरेशन, झेलना होगा 'यह बड़ा नुकसान'

वर्ल्डकप में खराब प्रदर्शन के चलते मलिक की प्रशंसकों और मीडिया द्वारा कड़ी आलोचना की गई थी. खासतौर से भारत के खिलाफ हुए मैच में वह बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए थे. मैच के बाद प्रशंसको ने न केवल शोएब मलिक को खरी-खोटी सुनाई थी बल्कि परिवार के दूसरे सदस्यों के ऊपर भी छींटाकशी की थी. टूर्नामेंट के बाद मलिक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में ही अपने देश के लिए खेलते नजर आएंगे.  

वीडियो: विराट कोहली के ऊपर इतना दबाव क्‍यों?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Pakistan, Shoaib Malik, Wahab Riaz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com