ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले और गेंद से करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय एकदिवसीय शृंखला के फाइनल में इंग्लैंड पर 112 रन से आसान जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल के 95 रन की मदद से खराब शुरुआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 278 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा। मेजबान टीम ने 60 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद मैक्सवेल ने टीम को संभाला।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मैक्सवेल ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 46 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड की टीम 39.1 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग एक महीने बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि जोश हेजलवुड ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
इंग्लैंड की ओर से रवि बोपारा ने 59 गेंद में सर्वाधिक 33 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मोइन अली ने 26, जो रूट ने 25 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 24 रन की पारी खेली। मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब विश्व कप में और अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और उसे 14 फरवरी को अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड का ही सामना करना है। लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही। हेजलवुड ने चौथे ओवर में ही इयान बेल (8) को विकेटकीपर ब्रेड हैडिन के हाथों कैच करा दिया।
जॉनसन ने इसके बाद जेम्स टेलर (4) को बैकवर्ड प्वाइंट पर मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉनसन ने इसके बाद अली को स्लिप में आरोन फिंच के हाथों कैच कराया, जबकि अगली गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन (0) को बोल्ड करके टीम का स्कोर 46 रन पर चार विकेट कर दिया। बोपारा ने हालांकि जॉनसन को हैट्रिक पूरी नहीं करने दी। जेम्स फाकनर ने इसके बाद जो रूट को पगबाधा आउट करके इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया।
इसके बाद मैक्सवेल की फिरकी का जादू देखने को मिला। मैक्सवेल ने जोस बटलर (17) और क्रिस वोक्स (0) को लगातार गेंदों पर पैवेलियन भेजा। इस कामचलाऊ स्पिनर ने इसके बाद ब्रॉड और बोपारा की पारियों का भी अंत करते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। गेंदबाजी स्पैल में वापसी करने वाले हेजलवुड ने स्टीवन फिन (6) को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को पिछले 12 मैचों में 11वीं जीत दिलाई। जेम्स एंडरसन पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं