विज्ञापन

IND vs NZ T20 World cup Final: दो मौके जब गंभीर के ‘साइलेंट मैच विनर' ने पलटी बाजी, आज फिर चलेंगे गौतम तुरुप की चाल? मौका सिंगल नहीं, डबल है!

Gautam Gambhir trump card in The Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

IND vs NZ T20 World cup Final: दो मौके जब गंभीर के ‘साइलेंट मैच विनर' ने पलटी बाजी, आज फिर चलेंगे गौतम तुरुप की चाल? मौका सिंगल नहीं, डबल है!
T20 World cup Final: Gautam Gambhir trump card in The Final Shivam Dube

IND vs NZ T20 World cup Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है, इस मैच में एक बार फिर गौतम गंभीर अपने  ट्रंप कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में शिवम दुबे भारत के  ट्रंप कार्ड के तौर पर सामने आए हैं जिसका गंभीर ने भरपूर इस्तेमाल किया है. उदहारण के लिए सेमीफाइनल में दुबे को नंबर 4 पर बैटिंग के लिए भेजा गया था जिसने मैच को पलट दिया था. इंग्लैंड के खिलाफ शिवन को तिलक वर्मा से पहले भेजा गया था. गंभीर के इस फैसले ने मैच को बदलने का काम किया, दुबे ने 25 गेंद पर 43 रन बनाए थे. दुबे को गंभीर जरूरत के हिसाब से उनकी बल्लेबाजी क्रम बदलते रहते हैं.

ये भी पढ़ें-  IND vs NZ, T20 World Cup Final: फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा से की बात, अजीत अगरकर के साथ मिलकर तैयार किया मास्टर प्लान

अबतक उन्होंने तीन बार नंबर 6 पर और दो बार नंबर 5 पर और एक-एक मौके पर नंबर 4 नंबर 7 पर बल्लेबाजी की है.  बता दें कि दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में दुबे ने एक बेहतरीन पारी खेली थी और मैच को बदल दिया था. उस मैच में जब कोई भी भारतीय बल्लेबाज 35 रन के पार नहीं पहुंच पाया, तब शिवम ने 31 गेंदों में 66 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

गंभीर का 'तुरुप का इक्का'
अब फाइनल में दुबे का इस्तेमाल गंभीर कैसे करते हैं यह देखने लायक होगा. दरअसल, न्यूजीलैंड के खेमे में दो लेफ्टआर्म स्पिनर हैं..सैंटनर और रचिन रविंद्र..ऐसे में दुबे को ऊपर भेजने के ज्यादा आसार नजर आ रहे हैं. गंभीर आज उन्हें नंबर 4 पर बैटिंग के लिए भेज सकते हैं. आज दुबे के परफॉर्मेंस पर  सबकी नजर रहेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारत का ‘साइलेंट मैच विनर

अगस्त 2023 में के बाद से शिवम दुबे ने 50 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33.07 की औसत और 154.12 के स्ट्राइक रेट से 860 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 55 छक्के लगाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 24.53 के एवरेज से 26 विकेट चटकाए हैं. हार्दिक के बाद दुबे भारत के मैच विजेता ऑलराउंडर बनकर सामने आए हैं. दुबे भारत के  ‘साइलेंट मैच विनर' बन गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com