विज्ञापन

पीठ थपथपाई, काफी देर हुई बातचीत... वैभव सूर्यवंशी के साथ गौतम गंभीर की चर्चा में क्या छिपा है प्लेइंग XI का संकेत?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है. दोनों टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी.

पहले टी-20 से पहले वैभव से गंभीर की खास बातचीत

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच आज खेला जाने वाला है. पहले मैच से पहले भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस तेज हो गई है, दरअसल, टीम में संजू सैमसन के रहने से प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव होंगे, उसको लेकर बातें शुरू हो गई है. वहीं, भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला है. भारत के कोच गंभीर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से गंभीर बातचीत करते हुए नजर आए हैं. दोनों के बीच बातचीत ने इस बात पर अटकलें तेज कर दी हैं कि क्या 15 साल के वैभव को फाइनल 11 में जगह मिलेगी या उसे अपने मौके का इंतज़ार करना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन के शुरुआती मैच में खेलने की संभावना है, जिससे टीम मैनेजमेंट के लिए टीम चुनना एक मुश्किल काम हो सकता है. दरअसल, वैभव से जब गंभीर बात कर रहे थे तो उनकी बातों से ऐसा लग रहा था कि उन्हें कुछ समझा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

गंभीर की बातचीत ने प्लेइंग XI को लेकर बढ़ाया सस्पेंस

प्लेइंग 11 में खेलने के अनिश्चितता के बावजूद, वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक टैलेंट में से एक बने हुए हैं. उनके आक्रामक बैटिंग स्टाइल और कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने की काबिलियत ने उन्हें एक ऐसा खिलाड़ी बना दिया है जिस पर सबकी नजरें हैं. फैन्स उन्हें भारत में पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलते हुए देखना चाह रहे हैं. आजके मैच में चाहे वह खेलें या नहीं, ट्रेनिंग के दौरान गौतम गंभीर का उन पर ध्यान देना यह दिखाता है कि टीम मैनेजमेंट को इस युवा खिलाड़ी के भविष्य पर कितना भरोसा है.

नई टी20 साइकिल में उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बाद भारतीय टीम सीरीज की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी. टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की निगाहें सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी.

भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह प्रमुख नामों में शामिल हैं, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी मैदान पर कदम रखते ही रच देंगे इतिहास, 20 साल बाद कारनामा करने वाले बन जायेंगे नंबर 1 भारतीय

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आउट, सैमसन को मौका, आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का किया चुनाव

ये भी पढ़ें- 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Viswanath Samson, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com