विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल या मानव सुथार नहीं, आर अश्विन ने इस खिलाड़ी को बताया श्रीलंका दौरे की सबसे बड़ी खोज

R Ashwin picks Team India's biggest positive from SL vs IND 2026 Tests : भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने उस खिलाड़ी के बारे में बताया है जिसे वो टीम इडिया की खोज मान रहे हैं.

देवदत्त पडिक्कल या मानव सुथार नहीं, आर अश्विन ने इस खिलाड़ी को बताया श्रीलंका दौरे की सबसे बड़ी खोज
R Ashwin on Team India's biggest positive

Team India's biggest positive from SL vs IND 2026 Tests:  भले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं जीत सकी लेकिन भारतीय टीम ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया. टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने उस खिलाड़ी को लेकर बात की है जिसे वो टीम इंडिया की सबसे बड़ी खोज मान रहे हैं. अश्विन ने दूसरे टेस्ट के ड्रा होने के बाद उस खिलाड़ी पर अपनी राय दी है. अश्विन ने प्रसिद्ध कृष्णा को इस सीरीज में भारत की सबसे बड़ी खोज करार दिया है. 

अश्विन ने दाएं हाथ के पेसर के प्रदर्शन को देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार जैसे दूसरे शानदार खिलाड़ियों से बेहतर बताया, क्योंकि एक तेज गेंदबाज के तौर पर सबकॉन्टिनेंट में गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल होता है. आर अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर कहा, "अगर मैं भारत के ड्रेसिंग रूम में होता और सोचता, तो इस सीरीज में मेरे लिए सबसे बड़ी पॉजिटिव प्रसिद्ध कृष्णा थे, और फिर पहले टेस्ट में मानव सुथार का प्रदर्शन दूसरी सबसे बड़ी पॉजिटिव बात होती. कई मायनों में, आप ध्रुव जुरेल भी कह सकते हैं, लेकिन जिस तरह से प्रसिद्ध कृष्णा आए, उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में खुद को बहुत अच्छा साबित किया है. सबकॉन्टिनेंट में एक तेज गेंदबाज के लिए यह एक मुश्किल चुनौती है, और उन्होंने सच में बहुत अच्छा किया"

इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका टेस्ट से बाहर होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग XI में जगह मिली थी. गुजरात टाइटंस के इस तेज गेंदबाज को भारतीय टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ घर से बाहर होने वाली सीरीज में भी भारत के लिए अहम भूमिका निभानी होगी. 

दूसरी ओर अश्विन ने देवदत्त पडिक्कल को लेकर भी बात की और कहा, "देवदत्त पडिक्कल को न्यूजीलैंड में भारत के लिए नंबर 3 बैटर के तौर पर शुरुआत करनी होगी. वह और क्या कर सकते हैं? उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रन बनाए हैं, और वह अपने मौके का इंतजार कर रहे थे. असल में, वह अब साई सुदर्शन से आगे हैं.अगर साई सुदर्शन फिट भी होते, तो देवदत्त को मौका मिलना चाहिए था. उन्होंने अब नंबर 3 की बहस को खत्म कर दिया है. मेरी चिंता यह है कि अब जब उन्होंने श्रीलंका में 2 सेंचुरी बना ली हैं, तो ऐसा न हो कि वह न्यूजीलैंड में एक सेंचुरी से चूक जाएं और उन्हें तुरंत जज कर लिया जाए."

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट ड्रॉ से बढ़ी टेंशन, अब WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के सामने क्या है गणित?

ये भी पढ़ें- अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार

ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, India Vs Sri Lanka 2026/27, Muralikrishna Prasidh Krishna, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com