विज्ञापन

गंभीर-सूर्यकुमार की इस रणनीति ने पटली थी बाजी, अब कप्तान ने बताया क्यों संजू सैमसन को किया गया था शामिल

Suryakumar Yadav on Sanju Samson: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई.

गंभीर-सूर्यकुमार की इस रणनीति ने पटली थी बाजी, अब कप्तान ने बताया क्यों संजू सैमसन को किया गया था शामिल
Suryakumar Yadav on Sanju Samson

Suryakumar Yadav on Sanju Samson: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने केरल के इस बल्लेबाज को लेकर कहा है कि प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी पूरी तरह से रणनीतिक फैसला था. संजू ने वर्ल्ड कप में सिर्फ 5 मैच खेले और अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. 

हालांकि, संजू की शुरुआत में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं थी, लेकिन फिर अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण टीम से बाहर गए और उसके बाद जब अभिषेक की वापसी हुई तो यह ईशान-अभिषेक की जोड़ी भारत को दमदार शुरुआत दिलाने में फ्लॉप रही. सुपर-8 में भारत को मिली हार के बाद टीम इंडिया ने एक टैक्टिकल बदलाव किया और फिर संजू सैमसम को मौका मिला. संजू ने इसके बाद अपने प्रदर्शन से फैंस को अपना दीवाना बना दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में संजू ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली. वहीं अब सूर्यकुमार यादव ने इस बल्लेबा 

केरल के इस बल्लेबाज ने सेमीफाइनल और फाइनल में 89 रन बनाये. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बोलते हुए सूर्यकुमार ने कहा,"संजू सैमसन के टीम में आने के बाद सब कुछ बदल गया. यह रणनीतिक फैसला भी था क्योंकि शीर्ष पर तीन बाए हाथ के बल्लेबाज थे. इससे विरोधी टीम को अपने आफ स्पिनरों को उतारना आसान हो रहा था. संजू को सही समय पर टीम में लिया गया और जिस तरह से उसने खेला, वह इसका हकदार था."

उन्होंने कहा कि संजू लगातार मेहनत कर रहा था और कइयों को पता भी नहीं होगा कि उसके भीतर क्या चल रहा था. उन्होंने कहा,"लेकिन जिस तरह से वह खेला और प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहा, वह शानदार था. वह बेहद प्रतिभाशाली और बहुत अच्छा इंसान है. मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है. जब उसने इस विश्व कप में खेलना शुरू किया, तब से उसके साथ सब कुछ अच्छा हुआ."

अपने फॉर्म के बारे में उन्होंने कहा,"यह प्रतिक्रिया पर निर्भर खेल है.  गेंदबाज जो भी गेंद डालता है, आप उसकी तैयारी करते हैं. बल्लेबाजी में 70 से 75 प्रतिशत प्रतिक्रिया और बाकी सहज प्रवृत्ति होती है. मैच के दिन आपको तय करना होता है कि आपसे क्या अपेक्षा है और आप उसके अनुरूप बल्लेबाजी करते हैं."

यह भी पढ़ें: 'मन की आवाज सुनी ...' सूर्यकुमार यादव का खुलासा, बताया क्यों ईशान किशन को टीम इंडिया में मिली थी जगह

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: लगातार तीन 0 के बाद अभिषेक शर्मा को गौतम गंभीर से मिला था 'गुरु मंत्र', फिर यूं पलटी बाजी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com