- अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जाने जाते हैं वसीम जाफर
- एशेज सीरीज में नहीं किया पोस्ट
- फैंस पूछ रहे हैं जवाब
पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं. उनके मजाकिया ट्वीट्स, मजेदार मीम्स और क्रिकेट से जुड़े अजीबो-गरीब अंदाज प्रशंसकों का लगभग नियमित रूप से मनोरंज करते हैं, लेकिन एशेज (Ashes) सीरीज के दौरान सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी लोगों समझ नहीं आई. लोगों को ये बात समझ नहीं आई दुनिया के सबसे बड़ी क्रिकेट सीरीज के बारे में वसीम जाफर चुप क्यों हैं. वसीम जाफर ने इसके बाद फैंस को अपना जवाब दिया और वो भी मजाकिया अंदाज में. वसीम ने इस सवाल का जवाब सीधे नहीं दिया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने ट्वीट करके जवाब दिया "विजय हजारे ट्रॉफी में ज्यादा दिलचस्पी". आपको बता दें कि ऐसा क्यों है. दरअसल विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay hazare trophy) में वे ओडिशा की टीम के मुख्य कोच हैं. जुलाई में उनको कोच नियुक्त किया गया था. ओडिशा ने इस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है. अपने पहले दोनों मैचों में जीत के साथ शुरुआत की है. प्वाइंट टेबल की बात करें तो ओडिशा की टीम नेट रन रेट के आधार पर दूसरे नंबर पर है.
Frankly I'm more interested in the #VijayHazareTrophy at the moment @cricket_odisha https://t.co/nZCKraqYrE
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) December 9, 2021
बता दें कि वसीम जाफर ट्विटर के अलावा नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वसीम जाफर के फैंस तो उनके एशेज के पोस्ट का इंतजार कर रहे थे. एशेज में पहला टेस्ट अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. दूसरे दिन के खेल के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया बड़ी आसानी मैच को अपने कब्जे में कर लेगा लेकिन कप्तान जो रूट और डेविड मलान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख ही पलट दिया. अब दो दिन का खेल बाकी है देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को कितना टारगेट दे पाता है.
विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं