विज्ञापन

आज 9 मार्च को मिडिल ईस्ट से भारत आएंगी 50 फ्लाइट्स, जंग के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, नहीं बढ़ेंगे टिकट के दाम

Middle East Conflict: एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां दुबई, अबू धाबी, मस्कट, जेद्दा और फुजैराह जैसे शहरों से उड़ानें संचालित कर रही हैं. 

आज 9 मार्च को मिडिल ईस्ट से भारत आएंगी 50 फ्लाइट्स, जंग के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, नहीं बढ़ेंगे टिकट के दाम
Middle East flight update amid Iran war:

मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच भारतीय हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़ी जंग लगातार 10 दिनों से जारी है.इस बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार और एयरलाइंस कंपनियां अलर्ट मोड पर हैं, ताकि खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके.

9 मार्च के लिए 50 फ्लाइट्स का प्लान

मिडिल ईस्ट में बढ़ते एविएशन रिस्क के बावजूद, भारतीय एयरलाइंस ने 9 मार्च को मिडिल ईस्ट से भारत के लिए 50 फ्लाइट्स ऑपरेट करने का फैसला किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्थिति पर बारीक नजर रखे हुए है. एयरलाइंस कंपनियां एयरस्पेस के हालातों को देखते हुए अपने रूट में बदलाव कर रही हैं, ताकि कनेक्टिविटी बनी रहे.

इन शहरों से उड़ान भरेंगी एयर इंडिया और इंडिगो 

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी प्रमुख कंपनियां दुबई, अबू धाबी, मस्कट, जेद्दा और फुजैराह जैसे शहरों से उड़ानें संचालित कर रही हैं. 

आंकड़ों की बात करें तो 7 मार्च को 51 फ्लाइट्स के जरिए 8,175 यात्री भारत पहुंचे थे. 8 मार्च के लिए भी 49 फ्लाइट्स का शेड्यूल रखा गया था, जो पूरी तरह से वहां के हालातों और ऑपरेशनल फिजिबिलिटी पर निर्भर है.

टिकट के दामों पर सरकार की सख्त नजर

युद्ध के समय अक्सर टिकटों के दाम  (Airfare) आसमान छूने लगते हैं. इसे देखते हुए मंत्रालय ने साफ किया है कि वे एयरलाइंस के साथ लगातार संपर्क में हैं. मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि टिकट की कीमतों में अचानक कोई अनुचित उछाल  न आए और यात्रियों को वाजिब दाम में ही टिकट मिले. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइंस के संपर्क में रहें और फ्लाइट्स का लेटेस्ट शेड्यूल चेक करते रहें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East Airlines, Middle East War, India Flights From Dubai, Iran US War, Middle East Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com