भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) की पत्नी प्रीति नारायणन ( Prithi Ashwin) ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के दस सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) पाये गए. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिये रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था. प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है. उन्होंने कहा ,‘‘ एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए. अलग अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे, पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा, तीन में से एक अभिभावक घर लौट आये हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ टीका लगवा लीजिये. अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिये.
I guess physical health will recover faster than mental health. Days 5-8 were the absolute worst for me. Everybody was there, offering help yet there's no one with you. Most isolating disease. Please do reach out and seek help.
— Wear a mask. Take your vaccine. (@prithinarayanan) April 30, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रीति ने अपने ट्वीट में आगे लिखा ,‘‘मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है. पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था, हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था लेकिन कोई आपके पास नहीं था. यह बीमारी आपको बिल्कुल अकेला कर देती है'
बता दें कि अश्विन ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर आईपीएल से बाहर होने की बात कही थी. अपपने ट्वीट में अश्विन ने लिखा था. 'मै आईपीएल के सीजन से ब्रेक ले रहा हूं, मेरा परिवार कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ लड़ रहा है और मैं इस मुश्किल वक्त में उन्हें सपॉर्ट करना चाहता हूं. अगर सब सही रहा तो मैं IPL में लौटने की उम्मीद करता हूं.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं