विज्ञापन

विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के लिए अजीत अगरकर जिम्मेदार? पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा, बोले- उनके साथ बुरा बर्ताव किया था

भारत के दिग्गज विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर अब वसीम जाफर ने रिएक्ट किया है और सीधे तौर पर इसका जिम्मेदार अजीत अगरकर को माना है.

विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के लिए अजीत अगरकर जिम्मेदार? पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा, बोले- उनके साथ बुरा बर्ताव किया था
विराट कोहली के संन्यास को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा

जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से खुद को अलग किया तो फैन्स और पूर्व दिग्गज हैरान रह गए, किसी को समझ नहीं आया कि कोहली ने इतनी जल्दी टेस्ट को अलिदा क्यों कह दिया. दरअसल, कोहली को टेस्ट क्रिकेट काफी पसंद है. इसके बाद भी अचानक से टेस्ट से खुद को अलग करने का उनका यह फैसला क्यों आया. ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कोहली के रिटायरमेंट पर अपनी राय दी है. 

भारत के पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने को लेकर बड़ा दावा किया है और सीधे तौर पर माना है कि कोहली के जल्दी टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ  तालमेल की कमी रही है.  जाफर  ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि "कोहली ने नाराजगी में संन्यास लिया,उनका आरोप है कि अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था."

जाफर ने कहा, "ऐसा लगा कि विराट अपने साथ हुए बर्ताव से थोड़े नाराज थे. विराट जैसा खिलाड़ी लोगों को मैदान तक खींच लाता है. उनकी बहुत बड़ी फ़ैन फॉलोइंग है. वह निश्चित रूप से और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे. जब तक हम खुद विराट के मुंह से नहीं सुनेंगे, तब तक हमें पता नहीं चलेगा. वह इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे."

बता दें कि कोहली 125 टेस्ट खेलने से बस दो मैच दूर रह गए, टेस्ट में 10,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 770 रनों की जरूरत थी. इसके अलावा 5 और शतक लगाने पर वह दुनिया के आठवें ऐसे खिलाड़ी बन जाते जिन्होंने 35 टेस्ट शतक पूरे किए हों.  भारत के लिए अपनी आखिरी सीरीज़ में, जो कोहली ने साल 2025 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के खेली थी, उस दौरान कोहली ने 5 टेस्ट मैचों में 23.75 की औसत से सिर्फ 190 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें | तेंदुलकर-अनवर ओपनर, नंबर-3 पर कोहली, वसीम जाफर ने चुनी भारत-पाकिस्तान की बेस्ट ODI प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित से आगे कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Jaffer, Virat Kohli, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com