विज्ञापन

महंगाई बढ़ी, शहर से ज्‍यादा गांवों में निकला दम! आलू-टमाटर सस्‍ते हुए पर इन चीजों के बढ़ गए दाम 

Inflation September 2026: महंगाई का लेटेस्‍ट आंकड़ा आ गया है. सितंबर 2026 में खुदरा महंगाई पिछले साल की तुलना में 5.54 फीसदी बढ़ गई. पिछले साल सितंबर में आलू जो भाव था, उसकी तुलना में इस साल 11.5 फीसदी सस्‍ता है. इसी तरह प्याज 108 फीसदी महंगा.

महंगाई बढ़ी, शहर से ज्‍यादा गांवों में निकला दम! आलू-टमाटर सस्‍ते हुए पर इन चीजों के बढ़ गए दाम 
गांवों में ज्‍यादा महंगाई बढ़ी, शहरों में कम!
(NDTV File Photo)

देश में खुदरा महंगाई सितंबर में सालाना आधार पर बढ़कर 5.54 फीसदी हो गई है, जबकि अगस्त में यह 4.83 फीसदी थी. सरकार ने सोमवार को CPI-इन्‍फ्लेशन के आंकड़े जारी किए. आंकड़ों के मुताबिक, देश के शहरों से ज्‍यादा महंगाई गांवों में रही. 

केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में ग्रामीण भारत में खुदरा महंगाई 6.08 प्रतिशत रही है, जबकि शहरी इलाकों में यह 4.88 प्रतिशत रही है. 

सितंबर 2026 में खाद्य मंहगाई दर सालाना आधार पर 7.74 प्रतिशत रही है. ग्रामीण इलाकों में यह 8.06 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 7.18 प्रतिशत रही है. 

थोक महंगाई के आंकड़े मंगलवार को जारी किए जाएंगे.

आलू, टमाटर और ये आइटम्‍स हुए सस्‍ते 

बीते महीने जिन टॉप 5 प्रोडक्‍ट्स की कीमतों में कमी देखने को मिली है, उनमें आलू (-11.50 प्रतिशत), टमाटर (-8.62 प्रतिशत), मोटर कार (-4.51 प्रतिशत), भिंडी (-4.48 प्रतिशत) और नारियल (-3.99 प्रतिशत) शामिल हैं.

  • आलू 11.5 फीसदी सस्‍ता 
  • टमाटर 8.62 फीसदी ससता 
  • भिंडी 4.48 फीसदी सस्‍ता 
  • नारियल करीब 4 फीसदी सस्‍ता 
  • मोटर कार 4.51 फीसदी सस्‍ता 

किन चीजों के बढ़ गए दाम? 

इसके अलावा, सितंबर में जिन शीर्ष पांच उत्पादों की कीमतों में इजाफा हुआ है, उनमें प्याज (+108.09 प्रतिशत), चांदी की ज्वेलरी (+87.80 प्रतिशत), अदरक (+62.85 प्रतिशत), लहसुन (+54.62 प्रतिशत)और नींबू (+36.41 प्रतिशत) शामिल हैं.

  • प्‍याज के दाम दोगुने हुए, 108 फीसदी महंगा 
  • अदरक 62 फीसदी से ज्‍यादा महंगा हुआ 
  • लहसुन भी करीब 55 फीसदी तक महंगा 
  • नींबू के दाम करीब 36 फीसदी बढ़ गए 
  • चांदी के गहने 87 फीसदी महंगे हुए 

सबसे ज्‍यादा महंगाई तमिलनाडु में 

सितंबर में तमिलनाडु (6.81 प्रतिशत), ओडिशा (6.70 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.68 प्रतिशत), तेलंगाना (6.64 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश (6.29 प्रतिशत), देश में सबसे अधिक खुदरा महंगाई दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्य थे.

सरकार ने बताया कि कीमतों को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,407 शहरी बाजारों (जिनमें ऑनलाइन बाजार भी शामिल हैं) और 1,465 गांवों से इकट्ठा किया गया था.

सितंबर के दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में रिस्पॉन्स रेट 100 प्रतिशत रहा, जिससे कीमतों में होने वाले बदलावों की पूरी जानकारी मिल सकी.

साथ ही कहा कि सरकार अक्टूबर 2026 के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 नवंबर, 2026 को जारी किए जाएंगे. अगर उस दिन कोई छुट्टी होती है, तो आंकड़ों को अगले कामकाजी दिन जारी किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CPI Inflation Data, CPI Inflation India, Busiess News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com