विज्ञापन

अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित शर्मा से आगे विराट कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

इंदौर टी-20 मैच को भारतीय टीम 14 रन से जीतने में सफल रही. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस किया, अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

अभिषेक शर्मा नंबर 1, रोहित शर्मा से आगे विराट कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20- मैच में 14 रन से हरा दिया. तीसरे मैच में भारत के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है.अभिषेक ने 30 गेंद पर 69 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के लगाए. अभिषेक की पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 223 रन बनाए जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. भारतीय टीम अब सीरीज में 2-1 से वेस्टइंडीज से आगे है. अपनी तूफानी पारी के दौरान अभिषेक ने यूं तो कई रिकॉर्ड बनाए लेकिन उनका यह रिकॉर्ड सही मायने में ऐतिहासिक है.

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने तीसरे टी20 में अपना अर्धशतक महज 18 गेंदों में पूरा किया. इसके साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विराट कोहली और संजू सैमसन को इस मामले में पीछे छोड़ा.कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वहीं, सैमसन ने इसी सीरीज के दूसरे टी20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 21 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा- 18 गेंद (2026)
  • विराट कोहली- 21 गेंद (2019)
  • संजू सैमसन- (21 गेंद) 2026
  • रोहित शर्मा (22 गेंद) 2016
  • रोहित शर्मा (23 गेंद) 2019
  • सूर्यकुमार यादव (23 गेंद ( 20223) 

बता दें कि अभिषेक ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. डेविड वॉर्नर और कॉलिन मुनरो ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक के नाम है, जिन्होंने 2023 में महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

इसके साथ-साथ अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हजार रन भी पूरे किए. वह गेंदों के लिहाज से इस फॉर्मेट में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने यह मुकाम सिर्फ 1024 गेंदें खेलकर हासिल किया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

पिछले मैच में 82 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले संजू सैमसन इस मुकाबले में महज 3 रन बनाकर आउट हुए. सैमसन को शेमार जोसेफ ने पवेलियन भेजा। हालांकि, पहला विकेट जल्दी गिरने का असर अभिषेक की बल्लेबाजी पर बिल्कुल नहीं पड़ा. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बटोरे और कैरेबियाई गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आए. अभिषेक की बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने छह ओवर के पावरप्ले में 87 रन बनाने में सफल रही.

यह भी पढ़ें | तीसरे टी-20 में जीत के बाद भी इस बात से खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर, बोले- खुश हूं, लेकिन यह सुधार जरूरी है

यह भी पढ़ें | IND vs WI, 3rd T20I: हार से निराश हुए शाई होप, बताया कहां पलट गई बाजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Virat Kohli, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com