विज्ञापन

नंबर-1 सबसे तेज शतक, नंबर-2 आखिरी गेंद पर छक्का, अभिषेक शर्मा ने बताई अपनी टॉप-6 क्रिकेट बकेट लिस्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ धुआंधार 69 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने चौथे टी-20 मैच से पहले टॉप-6 क्रिकेट बकेट लिस्ट का ऐलान किया है. अभिषेक ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अपने करियर का 6 सबसे ड्रीम बकेट लिस्ट के बारे में बात की है.

नंबर-1 सबसे तेज शतक, नंबर-2 आखिरी गेंद पर छक्का, अभिषेक शर्मा ने बताई अपनी टॉप-6 क्रिकेट बकेट लिस्ट
अभिषेक शर्मा की 'विशलिस्ट' आई सामने

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी टॉप-6 क्रिकेट बकेट लिस्ट का ऐलान किया है. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अभिषेक ने अपनी 6 ख्वाहिशों का इजहार किया है. विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी बकेट लिस्ट में पहले नंबर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने को पहले पायदान पर रखा है. वहीं, दूसरे नंबर पर अभिषेक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को मैच जीताने की बात की ख्वाहिश रखी है. 

नंबर 3 पर अभिषेक ने अपनी बकेट लिस्ट में एक ऐसे कैच की कल्पना की है जिसे लेने के बाद वह कैच क्रिकटे की लोककथाओं का हिस्सा बन जाए. इसके अलावा नंबर 4 पर अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने की बात की है. नंबर 5 पर अभिषेक ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने की ख्वाहिश रखी है. नंबर 6 पर अभिषेक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का लगाना के सपने को हकीकत में तब्दील करना चाहते हैं. 

अभिषेक शर्मा की 6 बकेट लिस्ट

  • टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक 
  • आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को मैच जीताना
  • ऐसा कैच पकड़ना जो क्रिकेट की लोककथाओं का हिस्सा बन जाए
  • टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक 
  • एक ओवर में 6 छक्के लगाना
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का लगाना

बता दें कि अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 69 रन की पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 223 रन 20 ओवर में बना पाने में सफल रही, अभिषेक ने मैच में 30 गेंद पर 69 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के लगाए. अभिषेक इस पूरी सीरीज में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. अबतक अभिषेक ने 3 पारियों में 334 रन बनाने में सफल हो गए हैं. फैन्स को उम्मीद है कि अभिषेक अब चौथी टी-20 में भी इसी तरह की बल्लेबाजी करेंगे. सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान के शादाब खान को पहली मुलाकात में विराट कोहली ने कर दिया था हैरान, बोले- 'टीवी पर कुछ और, असल जिंदगी

यह भी पढ़ें | नीरज-रोहित-यशवीर के बाद अब आदित्य ने जैवलिन थ्रो में रचा इतिहास, नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

यह भी पढ़ें | सचिन तेंदुलकर-सईद अनवर ओपनर, नंबर 3 कोहली, धोनी कप्तान, वसीम जाफर ने IND-PAK मिलाकर चुनी वनडे प्लेइंग-11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, India, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com