- कहा, अश्विन पर हरभजनकी टिप्पणी सही नहीं थी
- भज्जी' ने कुलदीप को बताया था नंबर वन स्पिनर
- पंत की विकेटकीपिंग में हैं खामियां लेकिन बैटिंग जबर्दस्त
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर (Farokh Engineer) ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin)के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के प्रदर्शन को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी के लिए हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की आलोचना की है. इंजीनियर ने यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में लीजेंड्स क्लब द्वारा आयोजित ‘टॉक शो' के दौरान कहा, ‘क्या आपने अश्विन के बारे में हरभजन की टिप्पणी पढ़ी, वह वहां सही नहीं था. पहला स्पिनर और दूसरा स्पिनर क्या है? स्पिनर आखिरकार स्पिनर ही है.' वर्ष 1960 से 1970 के दशक की शुरुआत तक देश के नंबर एक विकेटकीपर रहे इंजीनियर ने कहा, ‘अश्विन बेहतरीन गेंदबाज है. मुझे ऐसा लगा कि वह (हरभजन) अश्विन की आलोचना कर रहा था. आप सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बातें नहीं कर सकते, विशेषकर तब जब किसी ऑफ स्पिनर ने आपकी जगह ली हो. यह ऐसा ही है जैसे (महेंद्र सिंह) धोनी (ऋषभ) पंत की आलोचना करें. यह क्रिकेट नहीं है. '
सीओए अध्यक्ष विनोद राय ने की हार्दिक पंड्या व केएल राहुल के खिलाफ कड़ी सजा की सिफारिश
हरभजन ने मीडिया में कहा था कि अश्विन ऐसे समय में चोटिल हुए जब टीम को उनकी जरूरत थी और सिडनी में अंतिम टेस्ट में मौका दिये जाने वाले कुलदीप यादव ने इतनी अच्छी गेंदबाजी की कि उसे अब कहीं भी टेस्ट में नंबर एक स्पिनर समझा जाना चाहिए. बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने अंतिम दो टेस्ट में अपनी बायें हाथ की स्पिन से अच्छी गेंदबाजी की.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'चाइनामैन' कुलदीप यादव को लेकर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने की यह बड़ी भविष्यवाणी..
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia) टेस्ट सीरीज (Test Series)में ऋषभ पंत (Rishabh Pant)ने भले ही एक टेस्ट में 11 कैच लेकर भारतीय विकेटकीपर का नया रिकॉर्ड बनाया हो लेकिन फारुख का मानना है कि दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी की विकेटकीपिंग में अभी भी कुछ तकनीकी खामियां हैं. हालांकि उन्होंने पंत की बल्लेबाजी की प्रशंसा की. इंजीनियर ने कहा कि पंत को देखकर उन्हें अपनी जवानी के दिन याद आ गए. उन्होंने कहा, ‘उसका (पंत का) तरीका एमएस धोनी जैसा ही है, लेकिन इस समय उसकी इतनी तारीफ मत कीजिए. उसे प्रोत्साहित कीजिए. लेकिन वह तकनीकी रूप से गलत है.'पंत ने ऑस्ट्रेलिया में सिडनी में ड्रॉ हुए अंतिम टेस्ट में एक शानदार शतक भी जड़ा जिससे वह ऐसा करने वाली पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए. एडिलेड में पहले मैच में उन्होंने विकेट के पीछे रिकॉर्ड संख्या में कैच लिए.
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद यह बोले विराट
पंत की बल्लेबाजी से इंजीनियर इतने प्रभावित हैं कि वह इस बात से हैरान हैं कि भारतीय चयनकर्ता इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्डकप के लिए वे धोनी को लेकर पंत को कैसे छोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘सवाल यह है कि वर्ल्डकप के लिये क्या आप धोनी को चुनोगे? आप पंत को कैसे छोड़ सकते हो? उसने इतना बढ़िया प्रदर्शन किया है. ये चयनकर्ताओं के लिये सवाल हैं, तीन चयनकर्ताओं के लिये जिन्होंने मिलाकर एक या डेढ़ टेस्ट मैच खेले होंगे.'उन्हें बताया गया कि अब सूची में दो और चयनकर्ताओं को शामिल कर दिया गया है जिससे अब यह पांच सदस्यीय चयन पैनल बन गया है. इंजीनियर ने कहा, ‘मैं सख्त नहीं दिखना चाहता. पर उसे समय दीजिये. वह (पंत) सुधार करेगा. काश मैं उसे अच्छा विकेटकीपर बनने के लिये टिप्स दे पाता.' (इनपुट: एजेंसी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं