विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

Ind Vs ENG: बल्लेबाजी कर रहे थे कोहली तभी बीच मैदान में पहुंचा फैन, कप्तान ने दिया ऐसा रिएक्शन..देखें Video

Ind vs Eng 3rd test: एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) शतक जमाने से चूक गए, कोहली टेस्ट मैच के पहले दिन 27 रन बनाकर स्पिनर जैक लीच की गेंद पर बोल्ड आउट हुए. हालांकि पारी के दौरान कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन एक गलत शॉट मारने के चक्कर में बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौटे.

Ind Vs ENG: बल्लेबाजी कर रहे थे कोहली तभी बीच मैदान में पहुंचा फैन, कप्तान ने दिया ऐसा रिएक्शन..देखें Video
IND vs ENG: बीच मैदान पर कोहली से मिलने पहुंचा फैन

Ind vs Eng 3rd test: एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) शतक नहीं लगा पाए, कोहली टेस्ट मैच के पहले दिन 27 रन बनाकर स्पिनर जैक लीच की गेंद पर बोल्ड आउट हुए. हालांकि पारी के दौरान कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन एक गलत शॉट मारने के चक्कर में बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौटे. अपनी पारी में विराट ने 58 गेंद का सामना किया और 3 चौके जमाए. भले ही कोहली लंबी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उनकी बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसी घटना घटित हुए जिसने खूब सुर्खियां बटोरी, दरअसल जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तभी इस बड़े स्टेडियम में सिक्योरिटी को गच्चा देकर एक फैन मैदान के अंदर पहुंच गया. वह फैन कोहली से मिलना चाहता था लेकिन समय रहते कप्तान ने फैन के इरादे को भांप लिया और मिलने से इंकार करते हुए दिखाई दिए. 

Ind vs Eng 3rd Test: सहवाग ने राहुल गांधी के मीम का इस्तेमाल कर कुछ ऐसे इंग्लैंड बल्लेबाजों को दिखाया आइना

कोहली जल्द ही फैन को देखकर उनसे पीछे हटने लगे. हालांकि मैदान पर पहुंचने के बाद यह फैन किसी खिलाड़ी के टच में नहीं आ पाया.  लेकिन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान में फैन का इस तरह से सिक्योरिटी को गच्चा देकर प्रवेश करना यकीनन हैरान करने वाली बात रही. 

हालांकि सिक्योरिटी तोड़ने के लिए फैन पर किसी तरह की कार्रवाई हुई है या नहीं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है. तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने खेल खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट पर 99 रन बना लिए थे. रोहित शर्मा 57 और रहाणे 1रन बनाकर नाबाद हैं.

Ind vs Eng: अक्षर पटेल की रहस्यमयी गेंद पर फंसे बेयरस्टो, आउट होने के बाद किया ऐसा..देखें Video

बता दें कि इंग्लैंड की टीम पहली पारी में केवल 112 रन पर आउट हो गई थी. अक्षर पटेल ने 6 और अश्विन ने 3 विकेट लिए. वहीं, इशांत शर्मा ने 1 विकेट अपने खाते में डालने में कामयाबी पाई.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virandeep Singh Jagjit Singh, Virat Kohli, Ishant Sharma, Rohit Gurunath Sharma, India Vs England 02/24/2021 Inen02242021199341, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com