Cricket Rare record: क्रिकेट में कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जो सिर्फ किस्मत से ही बन पाते हैं. ऐसी ही एक रिकॉर्ड है फाफ डु प्लेसिस के नाम. फाफ डु प्लेसिस दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिनका पहला डक लगातार 100 पारियों खेलने के बाद आया है. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद अब कभी टूट नहीं सकता है. फाफ डु प्लेसिस क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने डेब्यू के बाद लगातार 100 इंटरनेशनल पारियां खेलीं और एक बार भी 'डक पर आउट नहीं हुए. उनका पहला 'डक' 17 दिसंबर 2014 को वेस्टइंडीज के ख़िलाफ उनकी 109वीं पारी में आया था. अपना पहला 'डक' बनाने से पहले फाफ ने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 3,707 रन बनाए थे.
फाफ के करियर की बात करें तो इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने 69 टेस्ट में 4163 रन बनाए जिसमें 10 शतक और 21 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं, वनडे में फाफ ने 143 मैच में 5507 रन बनाने में सफलता हासिल की. वनडे में फाफ के नाम 12 शतक औऱ 35 अर्धशतक दर्ज रहे. टी-20 इंटरनेशनल में फाफ ने 50 मैच खेलकर कुल 1528 रन बनाए जिसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे. फाफ डु प्लेसिस टेस्ट में 9 बार और वनडे में 3 बार डक का शिकार हुए हैं. आईपीएल में डु प्लेसिस 7 बार बिना रन बनाए आउट हुए.
फाफ का अनोखा रिकॉर्ड
- पहला डक: 17 दिसंबर 2014 को वेस्टइंडीज के खिलाफ, अपनी 109वीं इंटरनेशनल पारी में.
- इकलौते क्रिकेटर: इंटरनेशनल करियर की शुरुआत से बिना किसी डक के 100 इंटरनेशनल पारियां खेलने वाले पहले क्रिकेटर
- पहले डक से पहले बनाए गए रन: 3,707 रन
ये भी पढ़ें- बुमराह के चोटिल होने के बाद भी श्रीलंका दौरे पर नहीं चुने जाने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- क्या खत्म हुआ मोहम्मद शमी की टीम में वापसी का इंतजार? बुमराह के रिप्लेसमेंट से समझिए अजीत अगरकर का बड़ा संकेत
ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं