2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी जोर पकड़ रही है. भारतीय टीम मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों की सूची बना रहा है जिसे वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में रखा जाएगा, कुछ दिन पहले कुछ इस तरह की बातें भी सामने आई थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए वनडे वर्ल्ड कप तक टीम में बने रहना मुश्किल होगा, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली और रोहित ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके बिना भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतना मुश्किल होगा. ऐसे में अब पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जिसकी वजह से टीम इंडिया 2027 का वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती है.
पूर्व भारतीय कप्तान और ओपनर क्रिस श्रीकांत ने कहा "विराट कोहली साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिला सकते हैं. कोहली 50-ओवर फ़ॉर्मेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हुई सीरीज में दो अर्धशतक लगाए.

उन्होंने कहा, "विराट कोहली अपने खेल को अच्छी तरह समझते हैं, टीम मैनेजमेंट को उन्हें उनके खेल या मैच में कैसे खेलना है, इस बारे में बताने की जरूरत नहीं है. वह एक समर्पित क्रिकेटर और मैच-विनर हैं. उन्हीं की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो आईपीएल खिताब जीते हैं. उनकी ऊर्जा टीम को एकजुट रखती है और सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. विराट कोहली ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिला सकते हैं. "
पूर्व भारतीय ओपनर दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि वे अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा पर भरोसा बनाए रखें और उन्हें शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने दें, जबकि यशस्वी जायसवाल को बैकअप विकल्प के तौर पर रखें.
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मैनेजमेंट और गंभीर कह रहे हैं कि किसी की भी जगह पक्की नहीं है, अगर रोहित खुद को साबित करते रहते हैं और रन बनाते हैं, तो उन्हें वर्ल्ड कप खेलना चाहिए. वह टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं।. जायसवाल ने पिछले तीन वनडे मैचों में दो शतक लगाए हैं. उन्होंने हर तरह की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह एक काबिल बल्लेबाज हैं. वह बैकअप विकल्प के तौर पर टीम का हिस्सा बनने के हकदार हैं."
बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में रोहित रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे लेकिन लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर आलोचकों को करारा जबाव दिया. उन्होंने अपनी शानदार पारी में 17 चौके और 5 छक्के लगाए. लॉर्ड्स मैच के बाद उनके टीम से बाहर किए जाने की खबरें आई थीं, लेकिन BCCI और खुद रोहित ने इन खबरों का खंडन किया था.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! कोच ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, 2nd T20I FREE Live Telecast: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live
ये भी पढ़ें- कौन है भारत का पहला क्रिकेटर जिसे Live मैच में लड़की ने किया KISS, कहलाया ग्लैमर बॉय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं